भाजपा स्टार प्रचारक योगी ने कहा…चौथी बार बनेगी सरकार..नक्सली होंगे समूल नष्ट..बताया महंगाई में आयी कमी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौथी बार सरकार बनते ही प्रदेश से नक्सल समस्या को समूल उखाड़ फेंका जाएगा। कांग्रेस नक्सल समस्या की जन्मदात्री संगठन है। यदि कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार ने सहयोग दिया होता तो आज प्रदेश के नक्शे से नक्सली समस्या हमेशा के लिए खत्म हो चुकी होती। पन्द्रह सालों में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास की गंगा बह रही है। महिलाओं को सुरक्षा,गरीबों को अनाज और मजदूर किसानों को हक मिला है। योगी आदित्यनाथ पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर सवाल जवाब के दौरान सवाल टालते हुए नजर आए तो वहीं उन्होने दावा भी किया कि 65 प्लस जीतकर छत्तीसगढ़ में सरकार भी बनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सवाल जवाब के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2004 से 2014 तक केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। वह सरकार नही बल्कि सरक रही थी। कांग्रेस की कुशासन के कारण प्रदेश में नक्सल बढ़ा है। लेकिन जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आयी…कश्मीर,पूर्वोत्तर भारत में आतंकवादियों की घटना क्रम में भारी कमी आयी है। नक्सलवाद,आतंकवाद,अलगाववादियों की गतिविधियों में भारी कमी आयी है। देश में शांति का वातावरण है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व और पश्चिम में शांति का वातावरण बना। जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा गया। छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या की मूल में कांग्रेस है। पिछले पन्द्रह सालों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यदि केन्द्र सरकार का समर्थन मिला होता तो अब तक समस्या खत्म हो चुकी होती। लेकिन विश्वास दिलाता हूं कि इस बार समस्या खत्म हो जाएगी। नक्सली बहुत छोटे से दायरे मे सिमट कर रह गए हैं।

                                      योगी ने कहा चौथी बार डॉ.रमन सिंह की अगुवाई में भाजपा की ही सरकार बनेगी। आपने विकास और महंगाई को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। महंगाई का विकास हुआ। अब चुनाव आते ही ध्यान भटकाने मंदिर मस्जिद और नाम बदलने का अभियान चला दिया है। योगी ने कहा मंदिर मस्जिद की बातें जहां होगी वहां करूंगा। आपसेे विचार विमर्श की जरूरत नहीं है। रही बात क्रूड आयल की कीमत में कमी डीजल पेट्रोल और रसोई के दाम में भारी बृद्धि की बात तो सरकार उस पर लगातार नियंत्रण कर रही है। आज से कुछ साल पहले ही दाल की कीमत कई गुना थी। अब घटकर आधे से भी कम रह गयी है। सरकार हर प्रकार की महंगाई जो जनता के हितों से जुड़ी है उसे कम किया जा रहा है। परिणाम भी सामने है। क्रूड आयल अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट का हिस्सा है। बावजूद इसके गैस,पेट्रोल,डीजल के दाम पर नियंत्रण है। वैट टैक्स के कारण पेट्रो दाम अधिक है। बावजूद इसके हम नियंत्रित कर रखे हैं।

                 मंदिर को लेकर क्या कुछ खबर देने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो खबर देनी थी दे दिया है। समझने वाले समझ भी चुके हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के आधार पर नहीं बल्कि विकास के मुद्दों को लेकर शासन करती है। किसानों मजदूरों व्यापारियों गरीबों के हितों का ध्यान रखती है।

पत्रकार वार्ता के दौरान बिल्हा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक,मेयर किशोर राय,भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी बेनी गुप्ता,उत्तराखण्ड के मंत्री धनसिंह भी मौजूद थे।

Share This Article
close