भाजपा स्थापना दिवस पर विकास की चर्चा

BHASKAR MISHRA

IMG-20160407-WA0048बिलासपुर— भाजपा बिलासपुर मध्य मंडल ने करबला स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस  मनाया। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलबाला वर्मा ने भारतीय जनता के पार्टी के उद्देश्यों और उसके विकास कार्य पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों को पूर्व महापौर विनोद सोनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सिलसिलेवार भाजपा के राजनैतिक घटनाक्रम की जानकारी दी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         करबला स्थित भाजपा कार्यालय में मध्य मण्डल बिलासपुर के भारतीय कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया। इस मौके पर भाजपा नेत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारती जनसंघ के संस्थापक डाॅण.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और  एकात्म मानवाद के प्ररेणा स्त्रोत पंण.दीनदयाल उपाध्याय का पौधा आज वटवृक्ष का स्वरूप ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद नवनिर्मित पार्टियों में से भाजपा एक थी। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर कार्यकर्ताओं ने अनेक परेशानियों का सामना कर संगठन को मजबूत किया है। लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी कार्यकर्ताों को यह संकल्प लेना होगा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ पहुॅचाने का हर संभव प्रयास करें।

                           पूर्व महापौर विनोद सोनीए मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी पूर्व नेताप्रतिपक्ष ओमप्रकाश देवांगन, उमेश चंद्र कुमार, बबलू पमनानी ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रबल कांग्रेस पार्टी के धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रत्युत्तर में राष्ट्रवाद के समर्थन में 1951 में की थी। 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल की भट्ठी में झोंक दिया। तात्कालीन सरकार ने जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया। आपातकाल खत्म होने के बाद आम चुनाव हुए। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये।

                     कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्रीकांत सहारे और आभार प्रदर्शन अरविंद बोलर ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जगदीश पाण्डेय, अतुल बापते,कमल कौशिक,जगदीश जज्ञासी,शन्नी शंकर रजक,आशीष मिश्रा,अमरदीप बोलर,प्रकाश किस्टा,भागवत गुप्ता,दलजीत सिंह,प्रभा तिवारी,दिनेश सिंह क्षत्री,राहुल साहू,राहुल कश्यप,जुगल किशोर,अनिक गुप्ता,आनंद तिवारी, दीपक साहू,योगेश बोले, मनीष पाठक समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close