भाजपा ही करती है,राष्ट्र भक्तो का सम्मान-धरम

Shri Mi

IMG-20160910-WA0003रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के अवसर पर एकात्म परिसर में एक श्रध्दाजंली कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज रायपुर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किये बिना भारत माता की आन-बान और की रक्षा के लिये पाक सेना पैटन टैको को ध्वस्थ कर दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                  इसी उपक्रम में वे बुरी तरह घायल हो गये पर उन्होने दुश्मनो के दांत खटटे कर दिये उस समय हवलदार अब्दुल हमीद के साथ संघर्षरत सेना के जवानो ने बताया कि प्राण त्यागते समय भी उनके मुख पर असीम शांति तथा होठो पर भारत माता की जय का उद्घोष था।

                                                  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ. सलीम राज ने कहा कि मुस्लमानो की हितैषी बनने का पिछले 60 सालो से ढोग रच रही कांग्रेस को कभी भी हमारे समाज के शहीदो का बलिदान याद नही रहता है। वे केवल चुनाव के समय हमे याद करते है तथा वोट हासिल करने के बाद भूल जाते है। और हमें हमारे हाल पर छोड देते है। राष्ट्र भक्तो का सम्मान करने का का प्रचलन केवल भाजपा में है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close