भाजयुमों का राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ मोर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160215-WA0003बिलासपुर—-जेएनयू की आग बिलासपुर तक पहुंच गयी है। आज भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवा मोर्चा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम प्रणव मुखर्जी के नाम एक लिखित पत्र भी कलेक्टर को सौंपा है। युवा नेताओं ने अफजल गुरू के समर्थकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने का निवेदन किया है।

                             जेएनयू में अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कही है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर पत्र सौंपते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले युवा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए अफजल गुरू और पाकिस्तान समर्थकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली गोलबाजार से होते हुए कलेक्टोरेट पहुची। इसमें जिला युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

                          भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज तिवारी ने बतयाा कि संसद में हमले को अंजाम देने वाले अफजल गुरू के समर्थन में नारा लगाना राष्ट्रद्रोह है। इसमें शामिल सभी छात्रो शिक्षकों को अविलंब गिरफ्तार किये जाने की जरूरत है। पकंज ने बताया कि राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ आम जनता में सख्त संदेश जाने के लिए कठोर कार्रवाई भारत सरकार को करना चाहिए। उन्होने कहा कि देश की मंदिर को हमारे जवानों ने जान की बाजी लगाकर बचाया। देशद्रोही अफजल और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। पकंज ने बताया कि आज हमने कलेक्टर से मिलकर  मांग की है कि देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों को सिर उठाने से पहले कुचलना होगा।

close