भाजयुमों प्रदेशाध्यक्ष का नगर आगमन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा का रविवार को भाजपा युवा सदस्य स्वागत करेंगे। विजय शर्मा रायपुर से मुंगेली होते हुएं17 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचेंगे। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश तम्बोली और महामंत्री पंकज तिवारी ने बताया कि जिले में पहली बार आगमान पर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        तम्बोली और पंकज तिवारी ने बताया कि विजय शर्मा का तखतपुर में दोपहर ढाई बजे भाजपा के युवा कार्यकर्ता करेंगे।इसके बाद  सकरी  स्थित नर्मदा नगर चौक, नेहरू चौक में भी शर्मा का स्वागत किया जाएगा। विजय शर्मा भाजपा कार्यालय करबला में युवा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

           पंकज तिवारी ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशााध्यक्ष  स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यालय करबला में जिले के सभी युवा पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों,मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी समेत समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

                 रात्रि विश्राम के बाद विजय शर्मा 18 अप्रैल को कोरबा के लिये रवाना होंगे।

 

close