भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में लहराया परचम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

DSC_2197 बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा ने अगस्त दिवस पर मंगलवार को देशव्यापी भारत छोड़ों आंदोलन की याद में भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा डाॅ.मा प्रसाद मुखर्जी, रविन्द्रनाथ टैगोर चौक, गांधी चौक, गोल बाजार, देवकीनंदन चौक होते हुये नेहरू चौक में खत्म हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      तिरंगा यात्रा पर निकले भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आजादी के 70वें सालगिरह पर भव्य कार्यक्रम याद करो कुर्बानी योजना बनायी है। कार्यक्रम 9 अगस्त भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ से 23 अगस्त तक चलेगी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज  9 अगस्त को भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ पर युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का संदेश देने का प्रयास किया है।

                तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए ।

 

close