भाटापारा को 25 करोड़ की सौगात..अमर ने कहा..विकास के लिए रूपयों की कमी नहीं..टॉप 10 में होगा शहर का नाम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

भाटापारा….विकास के लिए राशि की कमी नही आने दी जाएगी। सहयोग की भावना से समानता आधारित विकास किया जा रहा है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भाटापारा में 25 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन के दौरान कही। सिटी सेन्टर भाटापारा में आयोजित विकास कार्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल,रायपुर सांसद रमेश बैस के अलावा विधायक शिवरतन शर्मा मौजूद थे। अमर अग्रवाल और रमेश बैस ने कहा कि विकास कार्य के लिए कभी भी राशि की कमी आएगी। प्रदेश के सभी निकायों में सहयोग की भावना से समानता के आधार पर विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

            कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शिवरतन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षीय भाषण मे क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार ने प्रदेश के साथ भाटापारा में विकास को ऊंची उडान के लिए पंख दिया है। हर अधूरे जनहित के कार्य को समय पर पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 25 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात मिली है।

                        कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। निकाय मंत्री ने कहा कि भाटापारा का लोगों के आशाओं के अनुरूप किया जा रहा है। सांसद और विधायक के प्रयासों से यहाँ हर बार नई तश्वीर दिखाई पड़ती है। जय जवान जय किसान का नारा लालबहादुर शास्त्री ने दिया,देश मे अनाज की कमी नही हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश मे स्वच्छता का अलख जगाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को गंभीरता से लेकर प्रदेश को तीसरा स्थान दिलाया। अम्बिकापुर का  सफाई मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। 9 हजार महिलाये स्वछता के लिए एसएलआरएम सेटर्स  समूह बनाकर कचरे से धन बना रही है। सभी वर्गों के सहयोग से प्रदेश में बिलासपुर को 22 वां स्थाना हासिल हुआ।

                      अमर ने कहा कि 1.5 करोड़ की लागत से दीनदयाल सर्वमांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। 13 करोड़ की पाइपलाइन से पेयजल समस्या बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत योजना,मुद्रा योजना समेत सैकड़ों योजनाओ से नागरिको को जीवनपर्यंत लाभ मिलेगा। निकाय मंत्री ने लोगो को उत्साहित करते हुए कहा कि उम्मीद है कि भाटापारा की जनता के सामुहिक प्रयास से अगली बार सफाई अभियान में प्रथम दस में स्थाना हासिल करेगा।

25 करोड़ राशि का भूमि पूजन

             6 करोड़ रूपए की लागत से नाली सड़क निर्माण कार्य किया जागा। हटरी बाजार सदर वार्ड में व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य 10 लाख रूपए की लागत से होगा। पाइपलाइन नवीनीकरण के लिए 13.25 करोड़ खर्च होंगे। सतनामी समाज मुक्ति धाम 72 लाख की लागत से बनाया जाएगा।,क्रिश्चियन समाज मुक्तिधाम बिकास कार्य पर 26 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 9 में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य 2 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

लोकर्पण 2 करोड़ 29 लाख

         निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,सांसद रमेश बैस और स्थानीय विधायक शिवरतन शर्मा ने एक साथ पंडित रविशंकर शुक्ल व्यावसायिक परिसर निर्माण प्रथम तल 110 लाख, सुभाष वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण राशि 19 लाख,वार्ड 4,25,29 और 20 में पच्चीस पच्चीस लाख की लागत से तैयार चार एसएलआर सेंटर्स का लोकार्पण किया। शिवरतन शर्मा की पहल पर भाटापारा में टाऊन हाल के निर्माण के लिए 3 करोड़ राशि की घोषणा निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने की। उन्होने कहा कि भाटापारा आने पर हर बार यहाँ विकास के नए स्वरूप और प्रतिमान देखने मिलते है। उम्मीद है कि अब आउंगा तो नगर पालिका के टाउनहाल को देखने का मौका मिलेगा।

           मंत्री और सांसद ने विकास कार्य कार्यक्रम के दौरान स्वहायता समूह की बहनों को सम्मानित किया। हितग्राहियों के बीच राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि  का वितरण किया गया।  आबादी पट्टे का भी वितरण हुआ।

close