भाभा मध्यमंडल उपाध्यक्ष,महर्षि बने नगर मंत्री

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20161102-WA0053बिलासपुर– भाजपा जिला युवा मोर्चा प्रमुख ने दस्तगीर भाभा को मध्य मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया है। साथियों में लाला नाम से मशहूर दस्तगीर की नियुक्ति पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। दीपक ठाकुर ने बताया कि भाभा के ऊर्जा का लाभ युवा संगठन को मिलेगा। मिलनसार स्वभाव के धनी लाला की कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा ने नेताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। इसका फायदा मध्यमंडल भाजपा को ही नहीं बल्कि जिला युवा संगठन को भी मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         दस्तगीर भाभा की नियुक्ति पर एल्डरमैन प्रवीण दुबे,मनीष अग्रवाल,मनीष शुक्ला,रामदेव कुमावत,राकेश तिवारी,गोपी ठारवानी,संजय मुरारका,राजकिशोर शर्मा,रोशन सिंह,चिन्टू खण्डेलवाल ने भाभा को बधाई दी है। भाभा ने बताया कि स्थानी विधायक के मार्गदर्शन और पार्टी निर्देशों के अनुसार मैने हमेशा से काम किया है। आगे भी ऐसा ही होगा।

महर्षि नगर मंत्री

दीपक सिंह ठाकुर ने उत्तर मण्डल नगर मंत्री की जिम्मेदारी महर्षि गौतम को दी है। महर्षि ने अपनी नियुक्त पर जिला भाजपा युवा अध्यक्ष और निकाय मंत्री के प्रति आभार जाहिर किया है। नगर मंत्री बनाए जाने पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

close