भारत माता की जय नहीं बोलने वाले अपराधी..विजय शर्मा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20160417_182212बिलासपुर–प्रदेेश के कोने कोने में प्रदेश सरकार को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। सरकार और जनता के बीच निरंतर संवाद हो रहा है। मुख्यमंत्री को राज्य के एक एक व्यक्ति से प्यार मिल रहा है। मुंगेली से बिलासपुर आते समय लोगों ने मुझे अपार प्यार दिया। मेरी प्राथमिकता युवा शक्ति को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोर्चा से जोड़ना है। प्रदेश में चौथी बार भी डॉ.रमन सिंह सरकार बनाएंगे। शराब पर मैं व्यक्तिरूप से पावंदी के पक्ष में हूं। लेकिन इसका निर्णय सरकार को लेना है। जो भारत माता की जय नहीं बोलेगा उसे अपराधी समझा जाएगा। यह बातें आज करबला स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचती करते हुए नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता से सरकार को भरपूर प्यार मिल रहा है। चौथी बार मुख्यमंत्री रमन सिंह सरकार बनाएंगे। मैं प्रदेश के कोने कोने तक पहुंच रहा हूं। युवा शक्ति को मोर्चा से जुड़ने का आह्वान कर रहा हूं। युवाओं का भरपूर सहयोग भी मिल रहा।

           सीजी वाल के सवाल का जवाब देते हुए भाजयुमों प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि भारत माता की जय सभी को बोलना चाहिए। जो नहीं बोलेगा वह अपराधी है। आजादी के पहले भी लोग बोलते थे। अब भी बोल रहे हैं। जो इसका विरोध करेगा…उसे अपराधी समझा जाएगा। प्रतिप्रश्न पर विजय शर्मा ने कहा कि भारत माता की जय भाजपा का एजेंडा नहीं है। क्या आरएसस का एजेंडा है के सवाल युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नहीं..यह आम जनता का एजेंडा है।

                        शराब बंद के सवाल पर विजय ने कहा कि मेरी राय में शराब पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। लेकिन इस पर सरकार को निर्णय लेना है। ज्यादातर सवालों से बचते हुए विजय शर्मा ने कहा कि सौ प्रतिशत कोई भी सरकार नौकरी नहीं दे सकती है। स्किल इण्डिया योजना के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मार्गदर्शन देकर सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है।

        विजय शर्मा ने कहा कि एक महीने के भीतर प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि संगठन का काम सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिससे आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। भाजपा का नक्सली क्षेत्र में जनाधार बढ़ा है। भारी संख्या में युवा और वरिष्ठ लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

                        मनरेगा के मजदूरों को पांच महीने बाद भी भुगतान नहीं हुआ। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।प्रदेश में भयंकर सूखा पड़ा है। किसानों को अभी तक बोनस नहीं मिला है। सूखा राहत अभियान शुरू नहीं हुआ है के सवाल पर विजय शर्मा टालते रहे। उन्होने कहा कि सभी काम ठीक ठाक चल रहे हैं। मजदूरों को भुगतान हो रहा है। किसान बोनस पर कुछ नहीं बोलते हुए शर्मा ने कहा कि राहत कार्य तेजी से चल रहा है।

             भारत माता की जय पर भूपेश बघेल के बयान पर विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना कुनबा संभाले। देश अच्छा ठंग से चल रहा है। चाहें तो हम उन्हें नेहरू जी का फोटो भेज दें कि वे भी भारत माता की जय बोला करते थे। कांग्रेस और उनका कुनबा सत्ता के लिए बेचैन है। हताशा में कुछ भी बयान भूपेश दे रहे हैं। भारत माता की जय बोलने से गर्व महसूस होता है। सबकों बोलना चाहिए। कांग्रेसी भी बोलते हैं। इस बात से वे इंकार नहीं कर सकते।

                           हेलमेट अभियान पर विजय शर्मा ने कहा कि सबके लिए जरूरी है। लेकिन पुलिस को अभियान के दौरान व्यवहार ठीक करना होगा। सांसद लखनलाल साहू ने भी कहा कि हेलमेट अभियान को लेकर वे पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों से मिल चुके हैं। हमने साफ तौर पर कहा है कि अभियान को लेकर महकमें को व्यवहार में सुधार करने की जरूरत है।

        प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महापौर किशोर राय,सांसद लखन लाल साहू,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह और महामंत्री पंकज तिवारी समेत युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close