भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश,8,230 अरब डॉलर कुल संपत्ति,देखिए टॉप-10 अमीर देशों की सूची

Shri Mi
2 Min Read

cabinet meeting,pm narendra modi,new delhi,pension,PMVVY,प्रधानमंत्री वय वंदन योजनानईदिल्ली।भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश बन गया है जिसकी कुल संपत्ति 8,230 अरब अमेरिकी डॉलर है। वहीं इस सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है।अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू के अनुसार अमेरिका 62,584 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर, वहीं चीन 24,803 अरब डॉलर के साथ दूसरे और जापान 19,522 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर है।कुल संपत्ति सभी देशों में रहने वाले हर व्यक्ति की निजी संपत्ति है जिसमें उनकी सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, कैश, शेयर, व्यवसाय शामिल हैं।) हालांकि इसमें सरकारी राशि को बाहर किया गया है। बड़े देशों की कुल संपत्ति ज्यादा संख्या के कारण ज्यादा है।शीर्ष-10 संपत्ति वाले देशों की सूची में यूनाईटेड किंगडम (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी (9,660 अरब डॉलर), भारत (8,230 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (6,142 अरब डॉलर), कनाडा (6,393 अरब डॉलर), फ्रांस (6,649 अरब डॉलर) और इटली (4,276 अरब डॉलर) है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारत में संपत्ति बनाने में महत्वपूर्ण कारक उद्योगपतियों की अधिक संख्या, अच्छी शिक्षा व्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत परिदृश्य, बिजनेस आउटसोर्सिंग, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर रहने वाले हैं।रिपोर्ट के अनुसार, अगले 10 सालों में इन क्षेत्रों में संपत्ति का इजाफा 200 गुना होने वाला है।आने वाले दशक में चीन 2027 तक 69,449 अरब डॉलर की संपत्ति बना लेगा वहीं अमेरिका की कुल संपत्ति 75,101 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

वैश्विक स्तर पर देखा जाय तो कुल निजी संपत्ति 215 ट्रिलियन डॉलर है और विश्व में करीब 1.52 करोड़ ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर से अधिक है।बता दें कि अगले 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया कुल संपत्ति के मामले में कनाडा को पीछे छोड़ सकता है और यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के करीब पहुंच सकता है। जर्मनी और यूके 2017 तक चौथे सबसे अमीर देश बन सकते हैं।अगले दशक तक वैश्विर संपत्ति में 50 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है यानि 2027 तक विश्व की कुल संपत्ति 321 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका, भारत, वियतनाम, चीन, मॉरीशस जैसे देशों में संपत्ति बाजारों के तेजी से बढ़ने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close