भारत सरकार से बिलासपुर निगम का सम्मान…अवार्ड लेकर बोले आयुक्त…जनता के सहयोग से मिली सफलता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—नगर निगम बिलासपुर को बैंगलुरू में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट पर स्मार्ट कार्य करने को लेकर विशेष सम्मान के खिताब से नवाजा गया है। कार्यक्रम में कमिश्नर  और स्मार्ट सिटी लिमिटिड के एमडी प्रभाकर पाण्डेय और उपायुक्त, स्मार्ट सिटी लिमिटेड जनरल मैनेजर खजांची कुम्हार ने बिलासपुर नगर निगम के लिए अवार्ड हासिल किया।
              खबर हो कि भारत सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा के बाद बिलासपुर नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट में बेहतर काम के लिए बैंगलुरू में सम्मानित किया है। प्रतियोगिता में देश के सभी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल शहरों से स्मार्ट कार्यों का एसाइनमेंट मंगाया गया था।  बिलासपुर निगम ने भी स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत चल रहे वर्तमान और भविष्य के कार्यों का प्रोजेक्ट भेजा।
                      भारत सरकार ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यप्रणाली को स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का दर्जा दिया है। सरकार की तरफ से कंट्रोल एंड कमांड सेंटर अंतर्गत वर्तमान और भविष्य में होने वाले कार्यों को जांच और परख कर मार्किंग की गयी है। इसके लिए  100 में से 80 स्मार्ट सिटी ने सरकार को प्रोजेक्ट दिया था। सरकार ने 80 में से 50 स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को सलेक्ट किया। इसमें से 10 स्मार्ट सिटी को अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।
              स्मार्ट सिटी अवार्ड की सूची में हमर बिलासपुर स्मार्ट सिटी को भी शामिल किया गया। बेंगलुरु में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए। गरिमामय कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के संयुक्त सचिव कुणाल कुमार और कर्नाटक के प्रिंसिपल सेकेट्री ने कमिश्नर और स्मार्ट सिटी लिमिटिड के एमडी प्रभाकर पाण्डेय, उपायुक्त, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जनरल मैनेजर खजांची कुम्हार को अवार्ड देकर काम की जमकर सराहना की।
बिलासपुर की जनता का सम्मान
                      कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि स्मार्ट सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर की जनता की तरफ से अवार्ड लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं। एक बार फिर जनता के सहयोग से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हाल फिलहाल दो टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। कमांड सेंटर में विकल मानिटरिंग सिस्टम भी शुरू किया गया है।  हाइटेक व्यवस्था के साथ समय सीमा पर शिकायतों का निराकरण करने शहर की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हम इससे भी आगे सफलता का कदम बढ़ाएंगे।
इससे पहले मिला है कई अवार्ड
                     बताते चलें कि इससे पहले नगर निगम को साल 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 22 वां और राज्य में दूसरा स्थान मिला था। इसी तरह 5 एस्कोच अवार्ड के साथ देश में नागरिकों को मिलने वाली सुविधा की समीक्षा कर देश मे रहने लायक शहरों में 13वां स्थान दिया गया था।
close