भारी बारिश,आंधी का असर..बूढ़ा नीम धराशायी..कार और मकान क्षतिग्रस्त ..अण्डरब्रिज में घुटना तक भरा पानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-मानसून सक्रिय हो गया है। एक दिन पहले भारी बारिश और आंधी तूफान ने शहर की जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। पहली जोरदार बारिश ने व्यवस्था को कलई खोल कर रख दिया है। वेयर हाउस रोड में तूफान के चलते भारी भरकम बूढा नीम धराशायी हो गया। जिसके चलते मकान के साथ पार्किंग में खड़ी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अण्डरब्रिज में पानी भरजाने के कारण सिरगिट्टी और बिलासपुर के बीच आवागमन करने वालों को दिन भर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मौसम विभाग ने  प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेतावनी दो दिन पहले भी दी गयी थी। लेकिन व्यवस्थापकों ने ध्यान नहीं दिया। तेज बारिश और आंधी तूफान के चलते अण्डरब्रिज में पानी भर गया। जिसके चलते सिरगिट्टी और बिलासपुर के बीच आने और जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। यद्यपि मेयर रामशरण यादव आंधी,तूफान और बारिश से उत्पन्न समस्या को देखने शहर के जगह जगह स्थान तक पहुंचे। दिन भर व्यवस्था को चुस्त और दूरूस्त बनाने का आदेश देते रहे।

              वहीं नगर निगम से चन्द मीटर दूर वेयर हाउस रोड में देर रात भारी भरकम बूढा नीम धराशायी हो गया। पेड़ के गिरने से मकान के साथ कार पार्किंग का कमरा गिर गया। कार पार्किंग में रखा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खुशी की बात है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पेड़ मकान के बगल से लान में गिरा था। दिन भर निगम कर्मचारी व्यवस्था को बनाते नजर आए।

             इसके अलावा निगम कर्मचारी अण्डब्रिज में भर गए पानी को दिनभर निकालने का प्रयास करते नजर आए। निगम प्रशासन पानी की निकासी को लेकर पूरे दिन माथा पच्ची करता नजर आय़ा।

close