भारी मात्रा में गांंजा बरामद…..तोरवा पुलिस की कार्रवाई…ओडिशा की दोनों महिलाएं ग्राहक की कर रही थीं तलाश

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से ओडिशा की दो महिलाओं को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब सवा लाख रूपए से अधिक है। दोनों महिलाएं गांजा के लिए ग्राहक तलाश रही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          तोरवा पुलिस को जानकारी मिली की दो महिलाएं ओडिया भाषा में कुछ बातें कर रही है। दोनों की गतिविधियां काफी संदिग्ध है। दोनों ने भारी भरकम थैला भी रखा है। खबर मिलते ही तोरवा पुलिस थाना प्रभारी ने एक टीम तैयार कर दोनों महिलाओं को पकड़ने का निर्देश दिया।

                       बिना समय गवाएं तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। दोनों महिलाएं आरपीएफ कालोनी बुधवारी बाजार स्थित पानी टंकी के पास बैठी थीं। दोनों के पास दो भारी बैग भी थे। चारो तरफ से घेराबन्दी कर पुलिस ने दोनों महिलाओं को धर दबोचा।

          पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम सुरभि बारीक पति अरिसितो बारीक और अमृता क्षत्री पति सुखदेव बताया। दोनों तुसरा थाना जिला बालांगीर ओडिशा की रहने वाली हैं। बैग खंगालने पर दोनों के बैग से आठ- आठ किलो गांजा बरामद किया गया। मांगे जाने पर दोनों ने लायसेंस होने से इंकार किया।

                       तोरवा पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की कीमत करीब सवा लाख रूपयों से अधिक है। दोनों को एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

close