भारी मात्रा में गांजा बरामद…रेलवे पार्सल यार्ड के पास दोनो आरोपी गिरफ्तार…आरोपी मध्यप्रदेश कटनी के निवासी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–तारबाहर और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबन्दी कर दस किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी कटनी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। बरामद गांजा की कीमत करीब 50000 रुपयो से अधिक है। दोनो ही आरोपियों को एनडीपीस 20 (बी) के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
थानेदार मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर ट्रैन से बिलासपुर पहुंच रहे हैं। खबर के बाद आरपीएफ के सहयोग से टीम तैयार कर आरोपियों पर नजर रखा गया। पार्सल यार्ड के सामने हुलिया के आधार पर दोनो की घेराबंदी किया गया। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपना नाम अनुराग राव और रोहिणी पटेल बताया। 
आरोपियों ने बताया कि जिला कटनी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। केसिंगा ओडिशा से बिलासपुर घूमने आए हैं। दोनोे के बैग की तलाशी लेने पर 7 अलग अलग पैकेट मे कुल दस किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 50000 रुपयों से अधिक है। दोनो आरोपियो को एनडीपीएस एक्ट 20बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गकया। 
close