भीम एंड्रॉयड ऐप का आया अपडेट,एड हुए नए फ़ीचर

Shri Mi
2 Min Read

bhim_app♦सात और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए करेगा सपोर्ट
♦एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अब भीम ऐप का वी1.2 वर्ज़न

नईदिल्ली।यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर बेस्डत भीम ऐप को पिछले महीने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा लॉन्च किया गया था। अब इस ऐप को अपडेट किया गया है।एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अब भीम ऐप का वी1.2 वर्ज़न आ गया है।अपडेट के ज़रिए ऐप में कुछ नए फ़ीचर जुड़ गए हैं और पुरानी कमियों को भी दूर किया गया है।एक बयान जारी करके एनपीसीआई ने भीम वी1.2 ऐप में दिए गए नए फ़ीचर के बारे में बताया। इसमें सबसे अहम है सात और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट। ऐप लॉन्च के वक्त इंग्लिश और हिन्दी में इस्तेमाल किया जा सकता था। अब यह बंगाली, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगू में भी संभव होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       अब भीम ऐप में पे टू आधार नंबर पेमेंट ऑप्शन भी आ गया है। अब यूज़र आधार नंबर के ज़रिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं जो उस आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में चला जाएगा। इसके अलावा आपको एक स्पैम रिपोर्ट फ़ीचर मिलेगा। इसकी मदद से यूज़र अनजान आदमियों द्वारा पैसा मांगने पर रोक लगा सकेंगे। एनपीसीआई ने ग्राहकों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया है।

                                      भीम एंड्रॉयड ऐप अब बेहतर सिक्योरिटी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आता है। अब यूज़र mobile-number@upi को डिसेबल कर सकते हैं। ओटीपी/ यूएसएसडी के ज़रिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन करना संभव होगा। आप डुअल सिम फोन में सिम को भी चुन पाएंगे। भूले हुए पासकोर्ड को रीस्टोर कर सकेंगे। और आप चाहें तो पैसे को वापस भी कर सकेंगे। अपडेटेड भीम ऐप गूगल प्ले पर आ गया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close