भूख को लेकर हुआ विवाद..भाई ने उतारा मौत के घाट..फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
Contents
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने हत्या के आरोपी को शिकायत के चन्द घंटों के अन्दर धर दबोचा है। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे मृतक ने खाना मांगा। आरोपी ने खाना नहीं होना बताया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। तैश में आकर आरोपी ने भाई पर ईट से जान लेवा हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस ने 13 घंटों के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम प्रदीप सिंह ठाकुर है। मृतक चिंगराजपारा का रहने वाला है।                  पुलिस जानकारी के अनुसार सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी मोनू ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई प्रकाश ठाकूर उर्फ कोंदा बचपन से नाना नानी के घर चिंगराजपारा सरकंडा में रहते है। 11 जुलाई 2022 की रात्रि मामा का लडका प्रदीप ठाकूर के साथ खाना खाकर घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास उसका भाई प्रकाश ठाकूर उर्फ कोंदा ने प्रदीप ठाकुर से खाना मांगा । खाना नही होने की जानकारी के बाद दोनो के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनो घर से बाहर निकल गये।                   थोडी देर बाद पडोसी बनवासी ने आकर बताया कि कोंदा सूर्या चौक के पास खून से लतपथ जमीन पर पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। उसका भाई प्रकाश ठाकूर उर्फ कोंदा जमीन पर पड़ा था।           जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। शिकायत दर्ज होने के बाद करीब 13 घंटे के अन्दर फरार आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। घटना स्थल से हत्या में उपयोग किए गए ईंट के टुकड़ों को बरामद किया गया। 302 का अपराध दर्ज कर आरोपी को  गिरफतार किया गया है।
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने हत्या के आरोपी को शिकायत के चन्द घंटों के अन्दर धर दबोचा है। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे मृतक ने खाना मांगा। आरोपी ने खाना नहीं होना बताया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। तैश में आकर आरोपी ने भाई पर ईट से जान लेवा हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस ने 13 घंटों के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम प्रदीप सिंह ठाकुर है। मृतक चिंगराजपारा का रहने वाला है।
                  पुलिस जानकारी के अनुसार सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी मोनू ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई प्रकाश ठाकूर उर्फ कोंदा बचपन से नाना नानी के घर चिंगराजपारा सरकंडा में रहते है। 11 जुलाई 2022 की रात्रि मामा का लडका प्रदीप ठाकूर के साथ खाना खाकर घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास उसका भाई प्रकाश ठाकूर उर्फ कोंदा ने प्रदीप ठाकुर से खाना मांगा । खाना नही होने की जानकारी के बाद दोनो के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनो घर से बाहर निकल गये। 
                  थोडी देर बाद पडोसी बनवासी ने आकर बताया कि कोंदा सूर्या चौक के पास खून से लतपथ जमीन पर पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। उसका भाई प्रकाश ठाकूर उर्फ कोंदा जमीन पर पड़ा था।
           जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। शिकायत दर्ज होने के बाद करीब 13 घंटे के अन्दर फरार आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। घटना स्थल से हत्या में उपयोग किए गए ईंट के टुकड़ों को बरामद किया गया। 302 का अपराध दर्ज कर आरोपी को  गिरफतार किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
close