भूपेश के जन्मदिन पर कांग्रेसियों की हुंकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20150823-WA0005बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस के अन्य क्षेत्रों की ही तरह आज जिला कांग्रेस बिलासपुर ने नेहरू चौक पर धरना कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जिले के सभी दिग्गज कांग्रेसी उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के जन्मदिन को छत्तीसगढ़ बचाओ दिवस के रूप में मनाया। नेहरू चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों में काफी उत्साह देखने को मिला। बारी बारी से सभी कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  नेहरू चौक पर आज जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के जन्म दिन पर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने धान घोटाला,नसबन्दी काण्ड समेत कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। भाजपा को राज्य करने का कोई अधिकार नहीं है।

                   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में इस समय चारों तरफ हाहाकार है। प्रदेश सरकार के इशारे पर अधिकारी जमकर लूट, खसोट कर रहे हैं। धान घोटाले में करोड़ों रूपए नेता और प्रशासन के अधिकारियों ने बंदरबांट कर लिया है। किसान भूख से दर दर भटक रहे है। सरकार अपनी विश्वास खो चुकी है। शिक्षा मंत्री रोज नए कारनामे रच रहे हैं। अटल ने कहा कि भूपेश बघेल की अगुवाई में गरीबों और किसानों की लड़ाई प्रदेश का एक-एक कांग्रेसी लड़ेगा और न्याय भी दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तानाशाह बन चुके हैं। हम जनता की लड़ाई संसद से सड़क तक देंगे।

                   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि आज प्रदेश समस्यों की आग में जल रहा है। सरकार के मंत्री चैन से बांसुरी बजा रहे हैं। प्रदेश में आकाल की स्थिति है। कोठियां खाली हो चुकी हैं। किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। बावजूद इसके भाजपा के नेताओं पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

                    जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेसियों में जोश भरते हुए कहा कि आज हम प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर शपथ लेते हैं कि किसानों और गरीबों की लड़ाई तब तक लड़ेगे जब तक किसानों का निवाला छीनने वालों को सत्ता से हटा ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि धान घोटाला करने वालों को कांग्रेस जनता के साथ मिलकर जरूर सबक सिखाएगी। बोलर ने कहा कि प्रदेश सरकार कांडो का इतिहास बना रही है।

             कार्यक्रम को महेश दुबे,नजरूद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close