भूपेश बघेल का चेहरा बेनकाब-संजय

Shri Mi
2 Min Read
sanjay shrivastavaरायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने जमीन घोटाले मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  भूपेश बघेल पर ई.ओ.डब्लू में मामला दर्ज होने पर इस्तीफे की मांग की है।भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ई.ओ.डब्ल्यू में मामला दर्ज होने के बाद भूपेश बघेल का चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले भूपेश बघेल खुद भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे है।कांग्रेस जो भ्रष्टाचार की जनक रही है। उसमें एक और तमगा भूपेश बघेल के द्वारा लगा है। 125 साल पुरानी कांग्रेस के छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष पर ई.ओ.डब्ल्यू का मामला दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी हतप्रभ है।
                           संजय ने कहा कि आज भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले भूपेश बघेल सन 1995 में साडा सदस्य रहते हुए जिस तरीके से परिवार के सदस्यों के नाम जमीन आबंटन करवाएं हैं यह शर्मनाक है। इससे यह सिद्ध हो गया है कि वे राजनीति के प्रारंभिक दिनों से भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक और मामले में भी भूपेश बघेल का नाम 70 एकड़ जमीन में अवैध कब्जे के रूप में आया है।
                           भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नैतिकता के नाते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जिसकी उम्मीद न के बराबर है लेकिन कम से कम भ्रष्टाचार की बात बंद कर दे अन्यथा जनता कहेगी कि खुद भ्रष्टाचारी दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं जो हास्यास्पद होगा।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close