भैयालाल करें अपनी टिकट की चिंता…मिलेगी भी या नहीं…सरकार बनाने की बात दूर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170826-WA0140 IMG-20170826-WA0127बिलासपुर— जिले के अल्प प्रवास बिलासपुर पहुचे पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार को हर बार की तरह इस बार भी निशाने पर लिया है। पिछले 14 साल से भाजपा सरकार राम,गाय,गीता और गंगा की राजनीति के शासन कर रही है। लोगों  को अब मालूम हुआ कि दरअसल भाजपा के लोग खाल और हड्डियों का धंधा कर सरकार चला रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                        पत्रकारों से बातचीत के दौरान भूपेश ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार गायों की खाल बेचकर कोठी भरने वाली सरकार है। प्रदेश में घोषित रूप से 400 और अघोषित रूप से हजारों गायों को मौत के घाट उतार दिया गया है। गाय के हत्यारों को उल्टा लटकाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। अब तो सब कुछ सामने है…। गाय के हत्यारे को उल्टा क्यों नहीं लटकाया जा रहा है। भूपेश ने कहा कि बिलासपुर में आरएसएस का सम्मेलन हो रहा है। जानकारी के अनुसार गाय हत्या को लेकर एक लाइन भी किसी ने चर्चा नहीं की है। जबकि गाय के वोट से 13 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

                प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को प्रदेश सरकार पर बातों ही बातों में जमकर हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राम रहीम को ब़ढ़ावा देने वाले कौने हैं। राम रहीम संत नहीं हो सकते हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को कानून ने सजा दी है। सरकार दंगा रोकने में नाकामयाब हुई है। निंदा करते हुए भूपेश ने कहा कि  सरकार यदी चाहती तो दंगा को रोक जा सकता था। लेकिन हरियाणा सरकार ऐसा नहीं करेगी। क्योंकि दंगा के जिम्मेदार भी वही लोग है  बघेल ने बताया कि रामहीम को लेकर पहले भी दंगा हो चुके हैं। बावजूद इसके हरियाण सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। राम रहीम ने संत समाज को बदनाम किया है।

               बघेल ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी आड़े हाथ लिया। बघेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की नहीं बल्कि भ्रष्टों की सरकार है। पहली बार होगा कि सरकार के आठ मंत्री सीधे सीधे भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे हुए हैं। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय सचिव मामले में सीएम ने कोर्ट को पत्र लिखा है। व्यक्तिगत मेरे खिलाफ मामला ना बनाया जाए। भूपेश ने बताया कि दरअसल राज्य में सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। लोग मिलबांटकर खा रहे हैं। जनता परेशान है। हर तरफ हाहाकार है। सरकार ने अपने अपने चहेतों को गौरक्षा की जिम्मेदारी दी। चहेतों ने ऐसी जिम्मेदारी निभाई कि 400 गायों की मौत हो गयी। बेगुनाहों को निलंबित किया गया। दोषियों को बचाने जांच टीम का गठन किया गया है। भाजपा नेताओं ने गाय के चारा भूंसा को भी छोड़ा। अनुदान की रकम को मिलबांटकर बांट लिया। जिसके कारण भूखे प्यासे गायों की मौत हो गयी।

                                                                  बघेल ने कहा कि चमड़े से मछली मारने का चारा बनाया गया। हड़्डियों को बेचा गया। दरअसल भाजपा नेताओं ने गौशाला को गौहत्या का पर्याय बना दिया है। भैयालाल रजवाड़े के बयान कांग्रेस और जोगी मिलकर तय करें कि उन्हें कितनी सीट चाहिए के सवाल पर भूपेश ने कहा कि भैयालाल रजवाड़े पहले वो अपनी टिकट की चिंता करें। भाजपा उन्हें इस बार टिकट देती है भी या नहीं।

close