भोजपुरी समाज का आरोप,निशा की मौत नही हत्या हुई,दोषी के खिलाफ हो सख्त करवाई..

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर-सड़क दुर्घटना में जख्मी बच्ची की इलाज के बाद आकस्मिक मौत को लेकर भोजपुरी समाज में अपोलो प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है.भोजपुरी समाज के लोगों ने  पुलिस  जिला कलेक्टर को  लिखित शिकायत कर बताया कि  बच्ची  गंभीर नहीं थी.ठीक हो चुकी थी. बावजूद इसके अपोलो प्रबंधन ने दबाव बनाकर  प्लास्टिक सर्जरी किया.जिसके कारण  बच्ची की आकस्मिक मौत हो गई.दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की जरूरत है.भोजपुरी समाज के लोग मंगलवार को बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिला प्रशासन  से लिखित शिकायत कर बताया कि  टिकरापारा निवासी विजय सिंह की बेटी  निशा सिंह की  26 जून को सड़क हादसे में हाथ में चोट पहुंची।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

हादसे के बाद निशा को इलाज के लिए अपोलो में भर्ती किया गया। इलाज वह के बाद  ठीक भी हो गयी। इसी बीच अपोलो प्रबंधन ने दबाव बना कर प्लास्टिक सर्जरी कर दिया। पलास्टिक  सर्जरी के कुछ घंटे बाद ही  बच्ची की तबीयत खराब होने लगी । 1 जुलाई को  उसकी  और आसहज मौत हो गई  ।अब अपोलो प्रबंधन  मामले से पल्ला झाड़ रहा है।  जिला प्रशासन से निवेदन है कि  निशा सिंह के परिजन  को  न्याय दिलाये। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए.यदि  कार्यवाही नहीं होती है,भोजपुरी समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा.

close