भ्रमण और दर्शन कर लौटे बिहार के भाजपा नेता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20150911-WA0009बिलासपुर—– बिलासपुर संभाग भ्रमण के बाद आज बिहार भाजपा नेता अपने प्रदेश रवाना हो गये। संक्षिप्त प्रवास के दौरान बिहार भाजपा नेताओं ने प्रदेश के विकास को करीब से देखा। इसके पहले बिहार भाजपा नेताओं ने रायपुर का भी भ्रमण किया। प्रदेश के विकास माडल का जमकर सराहा। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर स्टेशन में शहर भाजपा नेताओं ने मेहमानों का जमकर स्वागत किया। फिर मिंलेगे के साथ उन्हें बिहार रवाना किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिहार से छत्तीसगढ़  विकास माडल को पढ़ने आए 200 से अधिक बिहारी भाजपा नेताओं को स्वागत के साथ रवाना किया गया। बिलासपुर संभाग भ्रमण के बाद बिलासपुर स्टेशन पहुंचे बिहारी  नेताओं ने कोशा उद्योग, कृषि उद्योग, और संभाग के सभी संस्थानों की कार्यपद्धति को करीब से देखा।

                   स्टेशन में स्वागत और विदाई के दौरान बिहारी नेताओं ने बताया कि प्रदेश में रमन सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। हमने अपने प्रदेश में जितना सुना था यहां आने के बाद उससे कहीं बेहतर स्थित को पाया है। उन्होंने कहा कि यहां पीड़ीएस बेहतर ठंग से कार्य कर रहा है। इस प्रकार की योजना को सर्वसम्मति से देश के सभी राज्यों को शुरू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमने बिलासपुर प्रवास के दौरान बहतराई स्टेडियम, अरपा विकास प्राधिकरण योजना के बारे में विस्तार से समझा है। आने वाले समय में बिलासपुर प्रदेश ही बल्कि देश का सबसे सुन्दर और स्मार्ट शहर होगा।

                   बिहार प्रदेश के भाजपा नेताओं ने बताया कि हमने महामाया नगरी, खूंटाघाट, भैरव बाबा मंदिर, और रामटेकरी,शिवरीनारायण भी गये। यहां की प्रकृति और लोग दोनों ही दिल को छूने वाले हैं। उन्होने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। हम लोग यहां के विकास मॉडल को सर्वश्रेष्ठ रूप में देखते हुए लागू करने का दबाव सरकार पर डालेंगे।

             बिहार प्रदेश के नेताओं का स्वागत करते हुए शहर भाजपा नेताओं ने कहा इस समय देश में छ्त्तीसगढ़ विकास मॉडल की जरूरत हैं। लोग यहां विकास की प्रक्रिया से बहुत प्रभावित भी हैं। बिहार भाजपा नेताओं को सीआफ करने वाले में प्रमुख रूप से विजय ताम्रकार, महेश चंद्रिकापुरे, रामदेव कुमावत उपस्थित थे।

close