भ्रामक पोस्ट और जानकारियों रहे दूर..पुलिस कप्तान का ट्विट..यह सायबर अपराध है..परेशानियों से बचे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस कप्तान ने बिलासपुर पुलिस फेसबुक के अलावा सभी लोगों को संदेश दिया है कि कहानियों का कोई सिर पूंछ नहीं होता है। लोग गलत पोस्ट और खबर से ना केवल बचें बल्कि गलत जानकारी भी साझा ना करे।क्योंकि ऐसा करना साइबर अपराध हपुलिस कप्तान और बिलासपुर पुलिस ने फेसबुक समेत अन्य विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक रहने की बात कही है। साथ ही पुलिस कप्तान ने कई बार कई मंचों से स्प्ष्ट किया है कि तथ्यहीन खबरों और भ्रामक जानकारी से लोगों को बचने की जरूरत है। खासकर उत्तेजित करने वाली खबरों और बातों से लोगों को बचने की जरूरत है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

          पुलिस कप्तान ने सपष्ट किया है कि सभी लोग लाक़डाउन के दौरान शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। कही भी यदि कुछ गलत होते देखने में आता है उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

               ट्वीट में पुलिस कप्तान ने लिखा है कि कृपया आधारहीन पोस्ट के पीछे ना भागे। और ना ही बिना सच्चाई जाने पोस्ट पर विश्वास करें। क्योंकि ऐसी बातों या मनगंढंत कहानियों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं होती है। अपने ट्विट में पुलिस कप्तान ने यह भी कहा है कि इस प्रकार की भ्रामक जानकारियों को साझा करना और लोगों तक पहुंचना सायरबर अपराध है। गलत पाए जाने पर गंभीर कार्रवाई भी होती है।

 

close