मंगलवार को आएगी परिसीमन रिपोर्ट…कई वार्ड होंगे खत्म..बदल जाएंगे क्रम…निगम को 4 जोन कमिश्नर का तोहफा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—निगम विस्तार के बाद वार्ड  परिसीमन का परिणाम सोमवार को प्रकाशन होना था। लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से परिसीमन की स्थिति को प्रकाशित नहीं किया जा सका है। यद्यपि तीन दिन पहले नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर बीएस उइके और एसडीएम ने कहा था कि दो दिन बाद परिसीमन की वस्तुस्थिति से जनता को रूबरू कराया जाएगा। प्रकाशन के बाद दावा आपत्ती के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। लेकिन सोमवार को परिसीमन की रिपोर्ट तैयार नहीं होने के कारण प्रकाशन की प्रक्रिया को एक दिन के टाल दिया गया है। संभावना जाहिर की जा रही है कि मंगलवार को नगर निगम की नई सीमा और वार्डों की वस्तुस्थिति को जनता के सामने पेश किया जाएगा।

                         नगर निगम सीमा विस्तार के बाद प्रशासन ने दावा किया था कि  दो दिन के भीतर नगर निगम के सभी सत्तर वार्डों की परिसीमन रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। रिपोर्ट को लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों की जमकर भीड़ देखने को मिली। कलेक्टर परिसर में परिसीमन को लेकरदिन भर कयास लगाए जाते रहे। पूछताछ के दौरान अपर कलेक्टर ने भी बताया कि संभावना है कि शाम तक रिपोर्ट को जाहिर कर दिया जाएगा। लेकिन देर शाम जानकारी मिली कि फायनल रिपोर्ट तैयार नहीं हो पायी है। संभावना है कि मंगलवार को रिपोर्ट की जानकारी जनप्रतिधियों को दी जाएगी। बताते चलें कि परिसीमन कार्य में प्रशासन ने 49 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

                                                   सूत्रों की माने तो रिपोर्ट तैयार करने में कई प्रकार के पेंच फंस रहे हैं। जिसके कारण फायनल रिपोर्ट तैयार करने में परेशानी आ रही है। परिसीमन टीम पर दबाव भी डाला जा रहा है। लेकिन नोडल अधिकारी ने दावा किया है कि दबाव में आने का सवाल ही नहीं उठता है। रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद सात दिनों का दावा आपत्ती का मौका दिया जाएगा। लोग अपनी बातों को जिम्मेदारी के साथ जिम्मेदार अधिकारियों के सामने अपनी बातों को रख सकेंगेे।

वार्डों के क्रम में होगा परिवर्तन….कई पुराने नाम हो जाएंगे गायब

                        नोडल अधिकारी बीएस उइके और एसडीएम देवेन्द्र पटेल ने बताया कि पुराने नगर निगम में कुल 65 वार्ड हैं। संभावना है कि कई वार्ड के नाम अब खत्म हो जाएंगे। जाहिर सी बात है कि वार्डों के क्रम में भी परिवर्तन होगा। प्रयास होगा कि सत्तर वार्डों की जनसंख्या को बराबर भागों में बाटा जाएगा। यद्यपि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि परिसीमन के समय भौगोलिक स्थिति पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। फिर जनसंख्या को आधार बनाया जाए। संभावना है कि कुछ वार्ड क्षेत्र बड़े हों…लेकिन जनसंख्या कम हो। फिर भी सभी वार्डों को जनसंख्या अन्तर को समान रखने का प्रयास होगा।

नए नगर निगम को मिले चार जोन कमिश्नर

                 फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बिलासपुर नगर निगम को  कितने  जोन में बांटा जाएगा। लेकिन सूत्रों की माने तो नए निगम में कुल 6 से 8 जोन बनाए जाएंगे। फिलहाल नगर निगम में कुल चार जोन है। शासन ने सोमवार को चार जोन अधिकारियों के नाम का एलान भी कर दिया है। जोन अधिकारी सीएमओ स्तर के होंगे। प्रवीण शर्मा समाज कल्याण अधिकारी रायगढ़ को बिलासपुर जोन में भेजा गया है। सत्यनारायण गु्प्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवरीनारायण से स्थानांतरित कर बिलासपुर नगर निमग में जोन की जिम्मेदारी दी गयी है।  सती यादव को सहायक संचालक संयुक्त संचालक नगर प्रशासन विभाग बिलासपुर से निगम बिलासपुर भेजा गया है। इसके अलावा प्रवेश कश्यप मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा को बिलासपुर नगर निगम में जोन प्रमुख बनाकर भेजा गया है।

वर्तमान में जोनवार वार्डों की संख्या

बिलासपुर नगर निगम को अभी तक कुल चार जोन में बांटा गया है। जोन एक में कुल 14 …एक से 14 वार्ड शामिल हैं। जोन दो में 15 से 28 वार्ड हैं। जोन तीन में भी 29 से 42 यानि कुल चौदह वार्ड है। जोन चार में वार्डों की संख्या 17 है।

close