मंगला में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150905-WA0006

बिलासपुर— सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने नगद समेत लाखों रूपए हाथ साफ करने की खबर है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

                 मंगला स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर कालोनी में बीती रात चोरों ने सूने मकान पर हाथ किया है। अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ किया है।

               पीड़ित ज्योति द्विवेदी ने सिविल लाइन थाने में अपने लिखित शिकायत में बताया है कि वह रक्षाबंधन त्योहार मनाने अपने भाई के घर गयी थी। तीन तारीख की सुबह तक पति के.के. द्विवेदी घर पर ही थे। व्यावसायिक काम से उन्हें तीन तारीख को कही बाहर जाना हुआ। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नगद और सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया।

                       ज्योति द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि जब वह चार तारीख को सुबह अपने घर पहुंची तो देखा ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सामान बेतरतीब ठंग से इधर उधर पड़े हुए थे। लाकर भी टूटा मिला। समझते देर नहीं लगी कि उसके घर में चोरी हुई है। उसने अपने जेवरात और कुछ नगद रूपए देखा तो वह भी गायब था।

                   फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

close