मंजू सिंह ने कहा..चुनाव घोषणा के बाद राहुल की पहली आमसभा…सभी कांग्रेसियों को पहुंचना होगा रायपुर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–बिलासपुर विधानसभा समन्वयक मंजू सिंह ने बैठक लेकर जिला शहर कांग्रेस को रिचार्ज किया है। शहर समन्वयक मंजू सिंह ने बैठक में बताया कि 22 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आम सभा को संबोधित भी करेंगे। जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि बैठक में आमसभा को सफल बनाने समन्वयक ने जरूरी दिशा निर्देश दिया है।
              ऋषि पाण्डेय के अनुसार बैठक  मंजू सिंह ने बिलासपुर शहर से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसियों को रायपुर पहुंचकर सभा को सफल बनाने को कहा है। चूंकि राहुल गांंधी का चुनाव घोषणा के बाद प्रदेश में पहली आमसभा है।इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्याद संख्या में रायपुर पहुचंने को कहा गया है। बैठक में मंजू सिंह ने सभी कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठनों, पार्षदों. महिला कांग्रेस,सेवा दल,युवा कांग्रेस,एससी,एसटी प्रकोष्ठ,किसान कांग्रेस,ब्लाक कांंग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है।
             सभी कांग्रेसी 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कांग्रेस भवन में इकट्ठा होंगे । इसके बाद रैली की शक्ल में एक जगह एकत्रित होकर वाहन से रायपुर के लिए रवाना होंगे। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,अशोक अग्रवाल, विजय पांडेय को गाड़ी व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी। मंजू सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राहुल की सभी में कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुचने वंचित ना रहे।
               कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह,एस पी चतुर्वेदी,विजय पांडेय,शिवा मिश्रा, शिवा नायडू,भावेंद्र गंगोत्री,सीमा पांडेय,आशा पांडेय,सीमा सोनी,चित्रलेखा कांस्कार,जयश्री शुक्ला,अज़रा खान,रूप कली कुरे,ऋषि पांडेय,तैय्यब हुसैन,विनोद साहू,शैलेन्द्र जायसावाल,अखिलेश बाजपेयी,तजम्मुल हक,रमेश गुप्ता,सुभाष ठाकुर,प्रशांत तिवारी,दिनेश सूर्यवँशी,हेमन्त दिघरस्कर,सुभाष सराफ,कमल गुप्ता,अजय काले,दिनेश मुदलिआर,कुंदन राव काम्बले,राजकुमार यादव,हर्ष परिहार,सुबोध केसरी,अजय पन्त,विकास नायक,भरत जुरयानी,इरफान अली,प्रखर सोनी,रामेश्वर पूरी गोस्वामी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
close