मंत्रियों के राजीव भवन में बैठने की आलोचना : कांग्रेस ने कहा- हताश , निराश और विचार शून्य भाजपा ही कर सकती है ऐसी आपत्ति

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।काँग्रेस सरकार के मंत्रियों के प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय के राजीव भवन में बैठने की भाजपा द्वारा आलोचना पर कांग्रेस ने आश्चर्य जताया है और कहा है कि नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलें इस पर आपत्ति कोई हताश, निराश और विचारशून्य पार्टी ही कर सकती है।भाजपा की आपत्ति पर तीखा पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य की जनता ने कांग्रेस को चुना है और इस जनमत को बनाने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी भूमिका निभाई है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

छत्तीसगढ़ राज्य के जनमत के संवाहक कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं मंत्रियों की जानकारी में पहुंच रही है और उनका समाधान हो रहा है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार की जनता से दूरी थी, चारों ओर कमीशनखोरी थी और आलम यह था कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेताओं से नहीं मिल पाते थे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार बैठे रहे है, कांग्रेस के कार्यकताओं से और आम लोगों से मिल रहे है। कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार में मंत्री कार्यालयों में, निवास कार्यालय में और दौरों में लोगों से मिल रहे हैं, सहज सुलभ हैं तो यह भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

भाजपा की कैबिनेट में एक बार नहीं दो-दो बार फैसला लिया गया था कि हर मंगलवार को मंत्री जनता की सुनेंगें। भाजपा के मंत्रिमंडल के फैसले का मंत्रियों ने ही पालन नहीं किया। मंत्रालय में मंत्रियो से मिलने आधे लोगों का तो पास ही नहीं बन पाता था। रमन सिंह सरकार में मंत्रियों ने अपने ही लिये फैसलों का पालन नहीं किया।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं से और आम जनता से दूरी बना ली। कांग्रेस में मंत्रियों की सहज प्रलभता ही भाजपा बौखलाहट का कारण भी है। इनके मुख्यमंत्री रमन सिंह जी ने कहा था, खुद भाजपा कार्यसमिति में कहा था कि कमीशनखोरी एक साल के लिये बंद कर दे। कांग्रेस के मंत्री जनता के समस्याओं के समाधान के लिये लगातार काम कर रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में ग्राम सुराज और नगर स्वराज के नाम पर चलाये गये कार्यक्रमों का क्या हाल हुआ, पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है। सिर्फ आवेदन लेना और और आंकड़ेबाजी करना ही रमन सिंह सरकार का मात्र काम रह गया था। अब कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सरकार के सभी मंत्री लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है, किसी भी पेड़ के नीचे छांव में आम लोगों के साथ बैठकर चर्चा करते है, समस्याओं का प्रभावी समाधान हो रहा है। वो जनता पार्टी की सरकार थी, ये जनता की सरकार है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close