मंत्री अमर लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

oct_amar बिलासपुर–नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल 10 फरवरी बुधवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मंत्री अग्रवाल सुबह 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चांटीडीह में नवनिर्मित कमरे का लोकापर्ण करेगें। दोपहर 12 बजे जूना बिलासपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर संघ कार्यालय में आयोजित सरस्वती पूजन में शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मंत्री निवास से मिली जानकारी के अनुसार अमर अग्रवाल दोपहर 03 बजे राजेन्द्र नगर स्थित निवास में आयोजित भाजपा मध्य मण्डल की बैठक लेगें। दोपहर 4 बजे भाजपा पूर्व मण्डल की बैठक में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

                      शाम 5 बजे इमलीभाठा स्थित वाल्मिकी आवास में नवनिर्मित सामुदायिक भवन और मंच निर्माण का लोकार्पण मंत्री अमर अग्रवाल करेगें। अमर अग्रवाल शाम 6 बजे उस्लापुर रोड स्थित पाटीदार भवन में ड्रीम इंडिया स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होगें।

close