मंत्री के हाथों सैकड़ों लोगों की BJP मे एंट्री,अमर की विपक्ष को चुनौती,बोले-मुझसे बड़ी लकीर खींचे विरोधी

BHASKAR MISHRA

 बिलासपुर– निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों जनसम्पर्क यात्रा के दौरान मदर टेरेसा वार्ड में 100 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने  भाजपा में प्रवेश किया है। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी  को पार्टी में प्रवेश दिलाया। मदर टेरेसा वार्ड से पार्षद निर्दलीय चुनाव लड़ चुके राजेश बंजारे की अगुवाई में सभी लोगों ने  मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति आस्था जाहिर करते हुए कहा कि चौथी बार भी भाजपा की ही जीत होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     निकाय मंत्री अमर अग्रवाल की पदयात्रा का  जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। मदर टेरेसा वार्ड पदयात्रा के दौरान मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् बनाए गए  58 मकानों का निरीक्षण किया। महिलाओं ने मंत्री अमर अग्रवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। पक्का आवास मिलने पर खुशी भी जाहिर की। मंझवापारा निवासियों ने पानी निकासी की समस्या को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को समस्या का तत्काल निराकरण को कहा। कुछ महिलाओं ने पक्का मकान की। मंत्री ने बताया कि  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई भी व्यक्ति कच्चे मकान में नहीं रहेगा। 4 साल के अन्दर सबका आशियाना पक्का हो जाएगा। जो जहां रहता है, वहीं पर पक्का मकान बनाकर दिया जायेगा।

                             निकाय मंत्री ने समता कालोनी में बुजुर्गो और युवाओं के लिए जिम भवन और खेल सामग्री देने का एलान किया। स्थानीय लोगों ने अधूरे सड़क निर्माण और पानी निकासी की समस्या से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने तत्काल समस्या निराकरण करने का आदेश दिया। समता कालोनी में 100 से अधिक महिलाओं और युवाओं ने भाजपा में प्रवेश कर प्रधानमंत्री और अमर अग्रवाल के प्रति आस्था जाहिर की। इस दौरान मंत्री ने जिम समिति, खेल समिति, वरिष्ठ नागरिक और सांस्कृतिक समिति को 15-15 हजार के चेक भी दिए।

इंदिरा नगर में जीत का दावा

               इंदिरा नगर वार्ड में निकाय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया । इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान  अमर ने वाल पेंटिंग में छेड़छाड़ को घृणित हरकत बताया।  मंत्री ने कहा कि काम ऐसा करो को समाज में नकारात्मक संदेश ना जाए। विरोधियों को मुझसे बड़ी लाईन खींचनी चाहिए। नकारात्मक और घृणित काम करने वालों का समाज में स्थान नहीं होता है। हम आगे बढ़ते रहेगें और बड़ी लाईन खीचते रहेगें। विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर ले, इस चुनाव में भी सफल नहीं होंगे। मंत्री नेएक बार फिर दुहराया कि वे जनता के दिलो में बसते है, जिसकी वजह युवा ही है।

                          इंदिरा नगर वार्ड बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मंत्री अमर अग्रवाल की पांचवीं बार जीत का दावा किया। पूर्व पार्षद सुरेन्द्र गुम्बर के साथ कार्यकर्ताओं ने कहा है कि, पिछली बार चुनाव में मंत्री अग्रवाल को इंदिरा नगर में  550 वोट की जीत मिली थी। इस बार तीनों बूथ में 1000 से अधिक वोटों से जीत मिलेगी।इस दौरान स्थानीय लोगों ने अरपा को सदानीरा और गंदगी से बचाने का भी सुझावा दिया।

चेट्रीचंड शोभायात्रा का  स्वागत

  अमर अग्रवाल ने गोलबाजार में चेट्रीचंड शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर 13 पूज्य सिंधी पंचायतों के मुखियों का अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर किशोर राय, पूर्व पार्षद रामदेव कुमावत, प्रवीण दुबे, राजेन्द्र भण्डारी, लाला भाभा के अलावा अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

close