मंत्री ने कहा..गोकने नाला को बचाएंगे… बैठक के बाद बताएंगे…कितने प्रकरणों का हुआ निराकरण…नाम बताएं..हम भू-माफियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— राजस्व मंत्री ने कहा…हमें जानकारी आज ही हुई..गोकने नाला को खत्म नहीं होने देंगे। मामले को संज्ञान में लेकर नाला पाटने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कौन पुलिस वाला है जो राजस्व में हस्तक्षेप कर रहा है। जमीन हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। फिलहाल चुनाव चल रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद बताएंगे अब तक कितने प्रकरणों का निराकरण किया गया है। यह बाते राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बिलासपुर अल्पप्रवास के दौरान पत्रकारों से कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   अल्प प्रवास पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि गोकने नाला की जानकारी अभी मिली है। यदि कोई नाला को पाटने का काम कर रहा है तो कार्रवाई होगी। मामले में पता लगाएंगे।

               भू-माफिया पुलिस का सहारा लेकर जमीन पर कब्जा कर रहे है। सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा वह कौन है..जो पुलिस का सहारा लेकर जमीन पर कब्जा कर रहे है। जबकि हमें जानकारी है कि पुलिस और राजस्व दो अलग अलग विभाग है। राजस्व में पुलिस का कोई काम नहीं है। मंत्री ने बताया कि यदि कोई भू-माफिया जमीन हड़प रहा है। प्रमाणिक दस्तावेज और शिकायत पत्र के साथ मेरे सामने  लाए।  तत्काल कार्रवाई करेंगे..किसी को नहीं छोड़ेंगे। 

                राजस्व मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि चुनाव के कारण बैठकें नही हो पायी है। लेकिन हमे जानकारी है कि लंबित प्रकरणों का ज्यादा से ज्यादा निराकरण किया गया है। चुनाव के बाद बैठक होगी। कितना प्रकरण लम्बित है और कितनों का निराकरण हुआ है। इसकी जानकारी तब ही दे पाउंगा।

                             जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस पर कब अंकुश लगेगा। जय सिंह ने बताया कि घटना होना अलग बात है..और अंकुश लगाना अलग बात है। पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है।

             रेप प्रकरण पर जय सिंह ने कहा कि हमें यहां आने के बाद जानकारी मिली। पुलिस कप्तान को फोन भी किया है। खुशी की बात है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जय सिंह अग्रवाल ने इस बात से इंकार किया कि कोई कांग्रेस नेता आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। बल्कि महिला कांग्रेस नेत्री ने पीड़ित परिवार से मिलवाया। उसके लिए न्याय की मांग की है। जय सिंह ने कहा कि जहां पट्टा दिया जाना है वहां दुकान भी बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यदि ऐसा किया गया तो पता लगाएंगे।

close