मंत्री ने कहा…बच्चियों ने बढ़ावा शहर और प्रदेश का मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarswati saical vitran samhroh me shamil hue nagriya prsasan mantri  (3)बिलासपुर—90 प्रतिशत लड़कियां स्कूल जाने लगी है। सरस्वती सायकल योजना से कन्या शिक्षा को बढ़ावा मिला है। घर से स्कूल पैदल आने-जाने की दिक्कतें खत्म हुई है। यह बातें नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। मंत्री अमर अग्रवाल ने आज महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद और शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सरकण्डा में सरस्वती सायकल योजना के तहत् छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         निकाय मंत्री ने कहा कि छात्राएं पढ़ाई जारी रखें । डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक बनें। जीवन में निरंतर आगे बढ़े। पढ़ाई के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाएं। अमर अग्रवाल ने कहा कि सरकार बच्चियों की शिक्षा और सुख सुविधाओं को लेकर हमेशा संवेदनशील है। बच्चियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। परिणाम भी बेहतर आ रहा है। पहले सुविधाओं के अभाव में बच्चियों को लोग दूर पढ़ने के लिए नहीं भेजते थे। कुछ कारण सुविधाओं का अभाव तो कुछ कारण  पढ़ाई का वातावरण नहीं होना था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। स्कूल भी आस पास हैं और यदि थोड़ा बहुत दूर भी है तो सायकल उस दूरी को कम कर देती है। बच्चियों और महिलाओं के लिए शासन की अनेक लाभकारी योजनाएं है। महिलाएं और बच्चियां योजनाओं का फायदा उठाएं।

                         सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान महापौर किशोर राय, शाला समिति अध्यक्ष वीना कुमार, निगम सभापति अशोक विधानी, उमेश चन्द्र कुमार, स्कूल प्राचार्य श्रीमती त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में स्कूल की छात्रायें शिक्षिका और गणमान्य लोग मौजूद थे।

close