मंत्री ने काटा जन्मदिन का केक…भाजपा खेमें में नाराजगी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161224-WA0011बिलासपुर—रायपुर से मंत्री भैयालाल रजवाड़े कांग्रेसी नेता का जन्मदिन मनाने बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेसी नेता के जन्मदिन में शामिल होने पर भाजपा पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है। इसके पहले पत्रवार्ता के दौरान खेल कार्यक्रम की अव्यवस्था और समापन समारोह में नहीं बुलाए जाने पर भैयालाल ने भी पत्रकारों से नाराजगी जाहिर की थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहीं बुलाए जाने से नाराज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने आज सरकंंडा में कांग्रेस नेता के जन्मदिन का केक काटा।मंत्री ने भाजपा नेताओं से दूरी भी बनाया। कांग्रेस नेता के जन्मदिन कार्यक्रम में मंत्री के शामिल होने को भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। नाम नहीं लिखने की शर्त पर भाजपा पार्षद ने कहा कि कांग्रेस के ब्लाक स्तर के नेता के बराबर यदि भाजपा कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिल जाए तो क्या कहने। मंत्री जी भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होना तो दूर आज तो बात करना भी पसंद नहीं किया।  अदने से कांग्रेस नेता के जन्मदिन में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ही तोड़ दिया । ऐसा भी नहीं है कि जिस कांग्रेसी नेता के जन्मदिन में शामिल होने मंत्री जी रायपुर से बिलासपुर आए उसका राजनैतिक वजन बहुत ज्यादा है।

                      नाम नहीं छापने पर एक अन्य भाजपा पार्षद ने बताया कि मंत्रियों के इन्ही आदतों से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार टूट रहा है। समझ में नही आ रहा है कि मंत्री महोदय केवल निक्कू भंडारी के जन्मदिन में शामिल होने रायपुर से बिलासपुर आए हैं। दरअसल इसके पीछे की रणनीति कुछ और ही है। दरअसल मंत्री भैयालाल रजवाड़े शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहीं बुलाए जाने से नाराज हैं। हो सकता है कि मंत्री का निक्कू भंडारी से अच्छे संबध हो ….लेकिन उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल का ध्यान रखना चाहिए।

                                                फिलहाल मंत्री भैयालाल रजवाड़े के कांग्रेस नेता निक्कू भंडारी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होना भाजपा नेताओं में नाराजगी का कारण बन गया है। आधा दर्जन भाजपा पार्षद और संगठन नेताओं ने इसे मनोबल तोड़ने वाला बताया है। कार्यक्रम में गिने चुने लोगों में कांग्रेस के नेता ही ज्यादा थे। इनमें कांग्रेस नेता अमित तिवारी का भी नाम प्रमुख है।

close