मंत्री ने किया आधी आबादी का अपमान..जनता कांग्रेस नेताओं की मांग..मंत्री को पद से तत्काल हटाएं..मांगे माफी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—कठुआ~उन्नाव और सूरत छत्तीसगढ़ में बच्चियों के साथ हु दरिंदगी मामले में  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार का बयान शर्मनाक है। जनता कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री के बयान की निंदा की है। जनता कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि भाजपा सरकार तत्काल केन्द्रीय मंत्री गंगवार को पद हटाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जनता कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़, कठुआ~उन्नाव और सूरत में बच्चियों के साथ हुए दरिंदगी पर दुख जाहिर किया है। जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि भाजपा को केंद्रीय मंत्री गंगवार को तत्काल मंत्री पद हटाना चाहिए। जनता कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गंगवार ने विवादित बयान देकर देश की आधी आबादी के स्वाभिमान पर चोट किया है।  इतने बड़े देश में एक दो घटना हो जाए तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। ऐसा कहना मंत्री की मानसिकता को जाहिर करता है। इससे जाहिर होता है कि मंत्री की मानसिकता किस स्तर की है।

           कठुआ उन्नाव सूरत और छत्तीसगढ़ समेत देश के कोने कोने में में बच्चियों के साथ दरिंदगी हो रही है। पूरा देश इस घटना के बाद आक्रोश मे है।  इस बीच केंद्रीय मंत्री शनिवार को एक अध्यादेश लाकर पूर्व काननू पास्को  एक्ट मे बदलाव करते हुऐ एक नया लाकर फांसी की सजा के प्रावधान को मंजूरी दी है। . राष्ट्रपति ने भी मात्र 24 घंटे के अंदर अध्यादेश को मंजूरी दे दिया है। अध्यादेश बहुत जल्द ही कानून का रूप ले लेगा। बावजूद इसके मंत्री की तरफ से इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना बयान शर्मसार करने वाला है।

                  मंत्री की गैरजिम्मेदाराना बयान की जनता कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। बयान के बाद हमेशा की तरह एक बार फिर बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।  बीजेपी के मंत्री पद के नशे मे मदमस्त होकर देश की बहू बेटियों के आबरू लूटने वालों के सवालो में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

       मालूम हो कि केन्दीय मंत्री ने उन्नाव-कठुआ रेप मामले पर मिडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं। लेकिन इसे रोका नहीं जा सकता है। क्योंकि इतने बड़े देश में इस तरह की दो एक घटना आम बात है। अगर हो जाए तो इसे बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। जनता कांग्रेस प्रवक्ता मणिशंकर पाणडेय ने कहा आखिर इस तरह की बयानबाजी कर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और सरकार देश की जनता को क्या बताना चाहती है । क्या वोल गए कि मंत्री पद का शपथ लेते समय सत्य, निष्ठा और अखंडता की शपथ ले रहे थे। देश के हर नागरिक की मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना उनका दायित्व और कर्तव्य है।

                             जनता कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार को पद से तत्काल हटाएं। इस तरह की बयान बाजी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करें। उन्नाव-कठुआ सूरत छत्तीसगढ़ की घटनाओं के बाद रेप के दोषियों को फांसी की सजा भी दें। मंत्री के बेतुके बयान से देश की आधी आबादी का अपमान हुआ है। सरकार इसके लिए माफी भी मांगे।

Share This Article
close