मंत्री ने किया गढ़कलेवा का शुभारम्भ.. परम्परागत व्यंजन का लिया स्वाद.. सभी नेताओं ने कहा..वाह..जवाब नहीं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—राज्य शासन के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत परिसर में गढ़कलेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। मंत्री ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोबरा, फरा, गुलगुला और अरसा का लुत्फ भी उठाया।
            
             शुभांरभ कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि गढ़कलेवा के माध्यम से पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खान-पान को आम जनता को उपलब्ध कराया जाएगा। खानपान से संबंधित पारंपरिक ज्ञान पद्धतियों को सहेजने का कार्य होगा। गढ़कलेवा का संचालन बिलासा स्वसहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा।
 
            मंत्री ने बताया कि समूह में 12 सदस्य हैं। समूह की अध्यक्ष सहोदरा सोनी को मंत्री ने बधाई भी दी। साथ ही मंत्री को बताया कि गढ़कलेवा का संचालन प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। यहां छत्तीसगढ़ के पांरपरिक व्यंजन चीला, फरा, बफौरी, चैसेला, धुसका, उड़द बड़ा, मूंग बड़ा, माडा पीठा, पान रोटी, गुलुगला, बबरा, पिडिया, औरसा, खाजा, पूरन लडडू, खुरमी, डेहरोरी, करी लडडू और पपची का विक्रय होगा।
 
                कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी,कमिश्नर संजय अलंग, आईजी पुलिस दीपांशु काबरा, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके, समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
 
         सभी अतिथियों ने गढ़कलेवा केन्द्र में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। व्यंजनों की प्रशंसा भी की।
close