मंत्री ने किया बाबा बर्फानी का दर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

caption photo (3)बिलासपुर—सीएमडी कालेज मैदान में आयोजित अमरनाथ शिव दर्शन मेला में बाबा बर्फानी को देखने भक्तों की भीड़ उमड़ी। ब्रम्हकुमारी, राजयोग केन्द्र के कार्यक्रम में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सीएमडी मैदान में आयोजित अमरनाथ दर्शन मेला में बाबा बर्फानी का महाशिवरात्रि के मौके पर दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। अमरनाथ गुफा को बिलासपुर में अनुभव किया। प्रजापिता ब्र्रम्हकुमारी ईश्वरीय विवि के सदस्यों ने बताया कि अमरनाथ की तरह ही यहां भी शिवलिंंग को बर्फ से बनाया गया है।

           निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हम बिलासपुर वासियों समेत प्रदेश की एक एक जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हैं। भगवान भोलेनाथ सबके जीवन में भरपूर खुशियां दें। लोग दुख चिंता से दूर प्रदेश और देश के विकास में योगदान दें। अमर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने हमेशा जहर का सेवन सिर्फ इसलिए किया कि लोगों के हिस्से में केवल और केवल खुशियां ही बरसे। हम सभी को भगवान भोलेनाथ की कृपा से धर्म मजहब से ऊपस उठकर कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। बिलासपुर मेयर किशोर राय ने भी भगवान  अमरनाथ का दर्शन किया।

                     ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने बताया कि अमरनाथ दर्शन मेला में शिवलिंग की स्थापना विधि विधान से की गयी है। सुबह शाम मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ भी किया जाता है।

Share This Article
close