मंत्री ने किया वेवसाइट का उद्घाटन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

vidiyalay ke website ka subharambh (4)बिलासपुर—नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने शासकीय बहुउदे्शीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के बाद वेबसाईट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक टेक्नालाजी हमारे लिए वरदान है। लेकिन  दुरूपयोग से यह अभिशाप साबित हो सकता है। इसका उपयोग सही कार्यों के लिए होना चाहिए।
कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता के लिए छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालयीन पत्रिका ज्ञान मित्र का विमोचन भी किया। अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्था को शासन ने माडल स्कूल के रूप में मान्यता दी है। यहां के छात्रों ने बेसबाल, कराते जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि  हासिल की है। नेशनल परेड में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर इस मॉडल स्कूल का गौरव बढ़ाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि समय कम्प्यूटर का है। जिन्हें कम्प्यूटर का ज्ञान नहीं है वे अशिक्षित माने जाएंगें। आधुनिक टेक्नालाजी हमारी सहायता के लिए है। इसका उपयोग दुनिया के बारे में जानकारी लेने और ज्ञान बढ़ाने के लिए करना चाहिए। पढ़ाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल सभी जीवन के लिए आवश्यक हैं। दुनिया को जाने समझे खूब पढ़े और जीवन में तरक्की करें।इस मौके पर  उन्होने कहा कि स्कूल में शेड निर्माण की घोषणा की। साथ ही तीन अतिरिक्त कमरे बनवाने का एलान किया।

              कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर किशोर राय ने कहा कि विद्यालय के वेबसाईट का शुभारंभ आज हुआ है। इसके द्वारा एक क्लिक से वृहद जानकारी प्राप्त होगी। स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से सेवा व अनुशासन का पाठ सीखकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्कूल का नाम रोशन करें। उनका आत्मविश्वास उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।

close