मंत्री पुत्र का दावा…सभी से मिल रहा भाई बेटा और पुत्र का प्यार…चौथी बार भी बनाएंगे भाजपा की सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी प्रत्य़ाशी अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम मंडल जोन के वार्डों का भ्रमण किया। आदित्य अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 2 कुदुदंड माता चौराहा ,गायत्री मंदिर से चांदनी चौक, सर्किट हाउस एरिया, मुस्लिम समाज मोहल्ला, सिंचाई कॉलोनी, कश्यप मोहल्ला सूर्यवंशी समाज मोहल्ला पहुंचकर घर घर दस्तक दी। 27 खोली स्थित विकास नगर वार्ड का भी दौरा किया। मंगला चौक इलाका, जब्बल गली, महावीर नगर ,शुभम विहार, शारदा विहार, ग्रीन गार्डन, गंगा नगर पहुंच मतदाताओं से रूबरू हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            आदित्य अग्रवाल ने स्वर्ण जयंती नगर, पत्रकार कॉलोनी, परिजात कैसल, देवेंद्र नगर, अर्चना बिहार ,गणेश चौक क्षेत्र पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया। मंत्री पुत्र ने कहा कि बिलासपुर अमन पसंद शहर है। बढ़ते शहरीकरण के बावजूद यहाँ कोई संगठित अपराध और लूट खसोट नहीं है। विभिन्न वर्गो और धर्मो से जुड़े लोग सामजिक समरसता के एक सूत्र में बंधे हुए हैं। पिता अमर अग्रवाल 1998 में एमएलए बने। 2003 से राज्य सरकार कैबिनेट मंत्री बने। व्यस्तताओ के बावजूद वे सर्व समाज के सभी कार्यो में भागीदारी करते है।

              जनसम्पर्क के दौरान आदित्य ने बताया कि उन्हें सभी लोगों से बेटा, भाई ,भतीजा, मित्रवत, स्नेह प्यार मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल है। लोग सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। पूरा विश्वास है कि अमर अग्रवाल की ना केवल जीत होगी बल्कि प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

               भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जसपाल बेदी, पार्षद रमेश जायसवाल, अजीत भोगल, पार्षद अंजना वर्मा,एल्डरमेन जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल, सहदेव कश्यप, सुकांत वर्मा, नरेश नायडू, किशोर कछवाहा, प्रमोद शर्मा, बबलू यादव समेत भाजपा पार्षद और समर्थक शामिल थे।

TAGGED: , , , ,
close