मंत्री बोले कौन मामा…भ्रष्टाचार की होगी जांच..पुरानी सरकार ने बनाया खोदापुर..सब जानते हैं संतराम को किसने बनाया मोहरा..जीतेंगे मरवाही

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया मरवाही रवाना होने से पहले बिलासपुर पहुंचे। शिव डहरिया ने पत्रकारों को बताया किबिलासपुर नगर निगम और स्मार्ट की बैठक लेने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने मरवाही भी जाएंगे। इस दौरान मंत्री डहरिया ने कई सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि बिलासपुर को पुरानी सरकार  ने खोदापुर बनाया। मैं किसी मांमा भांजा को नहीं जानता। यदि मुंगेली सीएमओ की शिकायत मिलेगी तो भ्रष्टाचार की जांच करेंगे। डहरिया ने कहा संतकुमार नेताम किसका मोहरे थे..सबको मालूम है। 
 
                  अपने एक दिन प्रवास पर नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिव डहरिया ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होने बताया कि बिलासपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक लेने आया हूं। 
 
कब हटेगा खोदापुर का तमगा
 
                     बिलासपुर से खोदापुर का तमगा कब हटेगा। आज भी शहर को खोदा जा रहा है। डहरिया ने कहा कि बिलासपुर को खोदापुर पिछली सरकार ने बनाया था। हमारी सरकार सीवरेज के अपूर्ण काम को पूर्ण कर रही है। अमृत मिशन के तहत लोगों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है। कुछ न कुछ खुदाई का काम तो करना ही पड़ेगा।
 
 नहीं जानता मांमा भांजा को..करेंगे कार्रवाई
 
               नियमों को ताक पर रखकर बिना जांच पड़ताल मुंगेली सीएमओ ने ठेकेदार को 4 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया। जबकि काम भी अधूरा है। और अधूरे काम में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। शिवडहरिया ने कहा मुझे नहीं मालूम….यदि शियात मिलती है तो जरूर जांच फिर कार्रवाई करेंगे। आए दिन सीएमओ मामा मंत्री के नाम से धिकारियों को धमकी देता है। सवाल के जवाब में डहरिया ने कहा मैं किसी मामा या भांजा  को नहीं जानता हूं।
 
               डहरिया ने इस दौरान मुंगेली सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से अनभिज्ञता जाहिर की। डहरिया ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम सफाई कर्मचारियों को क्यों हटाया गया। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि सफाई कर्मचारियों से 30 दिन का काम करवा कर 15 दिन का भुगतान किया गया।
 
                डहरिया ने मुंगेली सीएमओ की तानाशाही रवैये,ट्रांसफर के एवज में पैसे लेने ,जलावर्धन योजना में बिना काम कराये 4 करोड़ का भुगतान ,कोरोना काल मे सफाईकर्मियों को निकाले जाने और कांग्रेस के पार्षदों के लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर कहा कि इस सम्बन्ध में उन्हें शिकायत नहीं मिली है। मामले को संज्ञान लेकर जांच कार्रवाई की जाएगी।
 
 पशुओं ने किया रोका छेका…
 
             आवारा पशुओं ने सीएम को रोक दिया।  सवाल के जवाब में  मंत्री ने कहा गोवंश के संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़गी। नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी के तहत 2200 गौठान बनाये गए हैं। 2800 गौठान बनाने की तैयारी है।गौठानों में आवारा पशुओं को  रखा जाएगा। गोधन न्याय योजना के तहत सरकार प्रदेश में गोबर की खरीदी करेगी जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। जैविक खाद बनेगा। भाजपा के शासनकाल मे ऐसी जनहित योजना नही आयी।
 
गौठान में जानवरों की मौत
 
                  मोपका के गौठान में चारा  नहीं मिलने से दो गायों की मौत के सवाल पर मंत्री ने कहा जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर दिखवा लेंगे। गौठान में चारे की व्यवस्था के लिए प्रति गौठान 10 हजार रुपये दिया जा रहा है।
 
विकास में कोई बाधा नहीं..फण्ड पर्याप्त
 
           नगरीय निकायों में फंड की कमी से विकास कार्य रूक गए हैं के सवाल  मंत्री ने कहा कहीं कोई फंड की कमी नहीं है।विकास का काम लगातार चल रहा है। महापौर और विधायकों की ओर से नगरीय निकायों से भेजे गए प्रस्ताव पर योजना बनायी जा रही है।
 
सरकार महवाही चुनाव को लेकर डर में
 
             मरवाही उपचुनाव के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री व नेता दौरे पर दौरा कर रहे है। क्या कांग्रेस व सरकार डरी हुई है। डहरिया ने डर से इंकार किया। उन्होने बताया कि कांग्रेस की तैयारियां निरन्तर चलती रहती हैं।
 
संतकुमार नेताम को बनाया मोहरा
 
मरवाही उपचुनाव के ठीक पहले सन्तराम नेताम का इस्तेमाल शुरू हो गया है। क्या जोगी को घेरने जाति मामले को लेकर नेताम को मोहरा बनाया गया है। डहरिया ने कहा सन्तराम नेताम किसका मोहरा थे। सब जानते हैं।पिछली सरकार ने उन्हें अपना मोहरा बनाया था। आज नेताम कांग्रेस के नेता है के सवाल पर डहरिया ने कहा हमारी पार्टी वर्षों पुरानी और गांधी की पार्टी है। 
 
अब तक पूरे नहीं हुए वादे
 
                   भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। डहरिया ने बताया कि सरकार ने अब तक 36 वादों में से 24-25 वादे पूरे कर चुकी है। बाकी वादे पांच साल में पूरे कर दिए जाएंगे। डहरिया ने बताया कि भाजपा शासनकाल में किसानों की कर्ज माफी,बेरोजगारी भत्ता, किसानों को बोनस नहीं दिया गया। जर्सी गाय देने के वादे को पूरा नही किया गया। पिछले पन्द्रह साल में भाजपा ने केवल ठगने का काम किया है।
 
शराबबन्दी का वादा कब पुरा होगा
 
          शराबबंदी का वादा कब पुरा होगा के सवाल पर मंत्री ने बताया  बहुत सी चर्चाएं हमारे नेता कर चुके हैं। सोचसमझकर निर्णय लिया जाएगा। सवाल को टालते हुए कहा अभी बहुत समय है।
 
रामदयाल उइके पर विचार नहीं
 
                  रामदयाल उइके को पार्टी में लिये जाने के सवाल कहा कि ऐसा कोई विचार नहीं है। और ना ही रामदयाल उइके को लेकर कोई चर्ची ही है। धर्मजीत सिंह ने कहा कि मरवाही जोगी का गढ़ है जोगी ही जीतेंगे। डहरिया ने बताया कि  मरवाही कांग्रेस की परम्परागत सीट है। अजीत जोगी कांग्रेस के टिकट पर ही वहां से चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार भी कांग्रेस जीतेगी।
 
                    इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह , जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव , वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ चंद्राकर, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस नेता पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
close