मगरपारा में पकड़ाया आईएसआई का तीसरा एजेन्ट

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20170417152852बिलासपुर– दो दिन बाद देश की विघटनकारी गतिविधियों में शामिल तीसरे आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने मगरपारा से हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम अवधेश दुबे ऊर्फ निवासी अकलतरा जांजगीर जिला है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को मगरपारा चौक से हिरासत में लिया है। तीसरे आरोपी पर भी पुलिस ने प्रार्थी सिविल लाइन थाना प्रभारी नसर सिद्दिकी की शिकायत और साक्ष्य के आधार पर देशद्रोह की धारा 121(क),123 और 34 दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश का पुलिस रिमान्ड में लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         मालूम हो कि खुफिया विभाग की जानकारी के बाद एक दिन पहले दो संदिग्धों को पुलिस ने देश की विघटनकारी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया है। एक दिन पहले सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जांच पड़ताल के बाद मनेन्द्र यादव और संजय देवांगन को हिरासत में लिया है। दोनो पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को फण्डिग के रकम को एंजेंटो तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार मनेन्द्र और संजय सतना निवासी रज्जन ऊर्फ राजीव तिवारी के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध की योजना में शामिल हैं। दोनो पर सामरिक महत्व के ठिकानों सैन्य सूचनाओं कैम्पों समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने का आरोप है। जानकारियों को रज्जन तिवारी के जरिए पाकिस्तानी एजेन्टों को दिया जाता है।

                                                    पुलिस के अनुसार मनेद्र और संजय के कई बैंको में दर्जनों एकाउन्ट हैं। अकाउन्ट से पैसा निकालकर दोनों आरोपी रज्जन तिवारी के निर्देश पर दूसरे खातों और व्यक्तियों तक पहुंचाते थे। दोनों से पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि इसमें अन्य सात लोग भी शामिल हैं। जिसमें दो लोग अकलतरा जांजगीर के रहने वाले हैं।

                                सीएसपी लखन पटले ने बताया कि जांच पड़ताल से मिली जानकारी और दोनों से पूछताछ के दौरान अवधेश दुबे का नाम सामने आया। अवधेश दुबे की गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर थी। एक दिन पहले उसके ठिकाने पर छापा भी मारा गया था। लेकिन वह नहीं मिला। मुखबिर से जानकारी मिली कि अविनाश दुबे गिरफ्तारी और पुलिस गतिविधियों की टोह लेने बिलासपुर आ रहा है। संभावना जताई जा रही थी कि वह किम्स पहुंच सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सादे ड्रेस में जगह जगह पुलिस को तैनात किया गया। किम्स पहुंचने से पहले अविनाश दुबे को सादे ड्रेस में तैनात पुलिस जवानों ने उसे मगरपारा चौक से हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की गयी है। कोर्ट में पेश कर उसे रिमान्ड में लिया गया है।

 रज्जन तिवारी का रिश्तेदारIMG-20170415-WA0004

               पुलिस जानकारी के अनुसार अवधेश ऊर्फ लल्लू दुबे सतना निवासी आईएसआई एजेन्ट रज्जन ऊर्फ राजीव तिवारी का रिश्तेदार है। अवधेश ने ही मनेन्द्र और संजय देवांगन को पाकिस्तानी राजीव तिवारी से मिलवाया था। निकटतम पारिवारिक संबध होने के कारण अखिलेश दुबे रज्जन तिवारी तक पाकिस्तानी फण्ड को पहुंचाता था। अवधेश को रूपए मनेद्र और संजय देवांगन अपने अकाउन्ट से निकालकर देते थे। इसके अलावा अखिलेश रज्जन के निर्देश पर देश के अन्य आईएसआई एजेन्ट के खातों में पैसा डालता था। अखिलेश के पास से पुलिस को आधार कार्ड,एटीएम कार्ड और दो मोबाइल मिले हैं।

अन्य चार आरोपियों पर नजर

                     सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की नजर अन्य चार लोगों पर हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि चौथे की गिरफ्तारी भी जल्द होने वाली है। पुलिस फूंक फूंक कर कदम ब़ढ़ा रही है। चौथा आरोपी भी अकलतरा का ही रहने वाला है। पुलिस की उसकी एक एक गतिविधियों पर नजर है। फिलहाल पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि गिरफ्तार किए गए आईएसआई एजेन्ट किसके खातों में रकम भेजते थे। जानकारी के अनुसार चूंकि मामला संवेदनशील है इसलिए पुलिस जानकारी देने में जल्दबाजी नहीं कर रही है।

जम्मू और मध्यप्रदेश की टीम रात को पहुंचेगी

                सूत्रों के अनुसार जम्मू और मध्यप्रदेश की पुलिस देर रात बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद जानकारी होगी कि आखिर आईएसआई के तार बिलासपुर से कैसे जुड़े। पैसा किसलिए और किस तरह ,,,किस मद के लिए आरोपियों तक पहुंचता था। जानकारी के अनुसार आंतकियों के रूपए सामाजिक कार्य के अलावा एनजीओ के माध्यम से पहुंचता है। लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी जम्मू और मध्यप्रदेश पुलिस के आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

close