मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में लाखों की वसूली..बेटिकट यात्रियों में हड़कम्प…40 गाड़ियों में चला अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–बिना यात्रा यात्रा करने वालों के खिलाफ रेल प्रशासन ने बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट अभियान चलाया। इस दौरान बेटिकट यात्रा करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रेलवे टीम ने कुल 579 मामले में करीब 2 लाख रूपयों का जुर्माना भी लगाया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 579 मामले सामने आये। अभियान के दौरान रेलवे प्रशासन को करीब 2 लाख का फायदा हुआ।

                                       विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट विक्रम प्रताप चन्द्रा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन की अगुवाई में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 40 गाड़ियों में बेटिकट यात्रियों की छानबीन की गयी। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान बिना टिकट यात्रियों में हड़कम्प देखने को मिला।

              अभियान में कुल 141 मामलों से 41,725 रूपये जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 50 मामलों से 20,825रूपये, अनियमित टिकट के 58 मामलों से 17,680 रूपयों की वसूली हुई। चेकिंग अभियान टीम ने बिना बुक लगेज के 33 मामलों से भी जुर्माना वसूला। बिलासपुर स्टेशन मे किला बंदी टीकट चेकिंग अभियान विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ किया गया।

close