मटकी-खटिया-तकिया रखकर अमित ने किया विरोध

Chief Editor
2 Min Read

khatiyaबिलासपुर।नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा बिलासपुर नगर निगम अंतर्गत अशोक नगर में सालों से रह रहे 1180 निम्न वर्गीय परिवारों को एक तुगलकी फरमान जारी कर उन्हें खमतराई जाकर रहने को मरवाही विधायक अमित जोगी ने सरकार और मंत्री अमर अग्रवाल की हिटलरशाही करार दिया है। नगर निगम बिलासपुर द्वारा जारी इस आदेश से प्रभावित परिवारों के साथ आज अमित जोगी खमतराई में बनाये गए नए मकानों में गए तथा वहां एक मकान में खटिया, गद्दा, तकिया और पानी की मटकी विरोधस्वरूप रख आये।अमित जोगी ने सरकार को चुनौती दी कि अगर राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री खमतराई के गुणवत्ता विहीन मकानों में  एक रात बिता कर दिखा दें तो उन्हें मकानों की घटिया गुणवत्ता का एहसास होगा और तभी सरकार अपने इस तुगलकी फरमान को वापस लेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अमित जोगी ने बताया कि वर्ष 2002 में अजीत जोगी के मुख्यमंत्रित्व काल में निम्न वर्गीय 1180 परिवारों को बिलासपुर अशोक नगर की जमीन का भू -अधिकार पट्टा दिया गया था। उसके उपरान्त भाजपा सरकार ने इन रहवासियों के लिए सरकारी योजना के अंतर्गत नए मकान खमतराई में बना कर तो दिए लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार ने ऐसे घटिया और निम्न स्तर के मकान बनाए हैं, जिनमे कीड़े मकौड़े तक रहना पसंद नहीं करे। ऐसे मकान जिनमे बरसाती पानी चुह रहा है, दिवार में कील लगाओ तो दिवार गिरने लगती है, दरवाजों को खींचें तो वो उखड़ने लगते हैं , पानी और बिजली अता पता नहीं है ।

                               ऐसी स्थिति में अब बरसात के मौसम में सरकार बिना कोई नोटिस दिए एक रात में अशोक नगर खाली कर लोगों को खमतराई जाकर इन निम्न गुणवत्ता वाले मकानों में रहने का दबाव बन रही है जो सरासर गलत है। इस अन्यायपूर्ण निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा। अमित जोगी ने सरकार से अशोकनगर के रहवासियों के लिए जहाँ वो रह रहे हैं वहीँ नए मकान  बना कर देने की मांग की है।

close