मण्डल प्रबंधक ने बताया…जोन में 90 प्रतिशत योगदान..बनाया रिकार्ड..पॉवर कम्पनी ने की कर्मचारियो की तारीफ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर:-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक परिसर मे 73 वां स्वतंत्रता दिवस  उत्साह के साथ मनाया गया।  मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल ने मंडल सुरक्षा आयुक्त आर.के.शुक्ला की अगुवाई में राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय मंडल सेक्रो की अध्यक्षा सुषमा राजगोपाल, उपाध्यक्षा बनश्री बदोपाध्याय समेत सेक्रो की अनेक पदाधिकारियों के अलावा समस्त अधिकारी  और कर्मचारी-गण उपस्थित थे।

                 राजगोपाल ने उपस्थित जनसमूह को 73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाप्रबंधक महोदय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। संबोधन में बिलासपुर मंडल में किये गये कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि बिलासपुर मंडल विकास की दिशा में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 के प्रथम चार माह में 46.40 मिलियन टन आरम्भिक लदान कर अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में मंडल द्वारा 145.06 मीलियन टन लदान किया गया था। लदान क्षेत्र में बिलासुपर मंडल का योगदान पूरे भारतीय रेलवे में लगभग 16 फीसदी और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगभग 90 फीसदी का था। इस वर्ष गाडियों की समयबद्धता भी बढाई गई है। जल संरक्षण के लिये इस वर्ष मंडल के विभिन्न स्टेशनों के आसपास की रेलभूमि में 8 तालाबों का निर्माण किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मण्डल प्रबंधक ने मण्डल उपलब्धियों के लिए यूनियन और संघों के पदाधिकारियों को दिए बहुमूल्य सुझावों और सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।

पावर कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया
     छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण और संबोधन के बाद क्षेत्र के 6 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मधु सोनी सहायक अभियंता, स्वर्ण संध्या मसीह स्टाफ नर्स, सियाराम कौशिक परि.श्रेणी-1 , नरेन्द्र कुमार सिन्हा परि.श्रेणी-1 भारत सिंह श्याम परि.श्रेणी-1 , और मनोज कुमार एक्का परि.श्रेणी-1 के योगदान को जमकर सराहा। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीत और कविता पाठ का वाचन किया गया।
TAGGED: , , ,
close