मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब सकरी में बरामद…तीन आरोपी पकड़ाए..न्यायिक हिरासत में पहुंच गए जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-गश्त के दौरान सकरी पुलिस ने बड़ी मात्रा में एक कार से शराब का जखीरा बरामद किया है। शराब तस्करी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। पकड़े गए तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
                    सकरी पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार गुरुवार को जोनल गश्त के दौारन टीम ने भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। सकरी पुलिस थाना प्रभारी अभिनव उपाध्याय उप पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से जानकारी मिली कि आल्टो में शराब का परिवहन किया जा रहा है। बताए गए हुलिया के अनुसार पुलिस ने आल्टो कार क्रमांक सी.जी. 04 एच. टी. 4599 को पकड़ा है।
                   कार कोटा की तरफ से बिलासपुर की तरफ आ रही थी। प्रशिक्षु डीएसपी ने सकरी थाना स्टाफ को कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहा। कार सवार ने पुलिस गाड़ी को पीछा करते देखने के बाद रास्ता बदल दिया। इसी बीच सकरी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बाईपास रोड में आल्टो को पीछा कर धरदबोचा।
                      पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में करीब 580 पाव शराब को जब्त किया है। ल्टो कार में संजय कुमार गहरवाल पिता परस राम गहरवाल,हेमुराम निषाद पिता उदयराम,विनोद टंडन पिता अमर टंडन साकिन तुमगांव जिला महासमुंद के रहने वाले हैं। पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को  गाड़ी की डिक्की और पीछे सीट में भूरे रंग का बैग दिखाई दिया। पुलिस ने जैसे ही बैग को बरामद करने के बाद खोला तो दंग रह गए। बैग में मध्य प्रदेश आबकारी विभाग का होलोग्राम लगा 580 पाव अँग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की कुल 104.4 लीटर शराब को जब्त किया है।
                     सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब परिवहन की धारा 34 (2),59 (क) छत्तीसगढ़ आबकारी संशोधन अधिनियम 2002 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
close