मनाया गया झीरम श्रद्धांजलि दिवस.. जिला कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव.. अटल ने कहा..षड़यंत्र का पर्दाफाश जरूरी..भावुक हुए चीका वाजपेयी

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- प्रदेश समेत बिलासपुर में भी जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने झीरम में नक्सली घटना के दौरान निशाना बनाए गए शहीद कांग्रेस नेताओं को नम आंखों से याद किया। साथ ही अपनी भावनाओं को भी जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जिला कांग्रेस कार्यालय में झीरम दिवस  मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नक्सली हमले में निशाना बनाए गए कांग्रेसियों की शहदात को याद किया। उपस्थित लोगों क संबोधित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि झीरम श्रद्धांजली दिवस मनाने और छत्तीसगढ़  को शांति का टापू बनाने का संकल्प लेना ही झीरम के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली है।

              इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर के नेताओं ने सर्वसम्मति से भूपेश बघेल सरकार के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पास किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने 25 मई को शहीद श्रद्धांजली दिवस घोषित कर निशाना बनाए गए कांग्रेसियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का समर्थन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केषरवानी और अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, आशिष सिंह ठाकुर, भूवनेश्वर यादव समेत प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने किया।

                 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 25 मई 2013 की घटना तत्कालीन रमन सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है। या इसे कहें कि तात्कालीन सरकार की राजनीतिक,षड़यंत्र है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना देखने को मिली। तात्कालीन समय घोषित कार्यक्रम को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान नहीं की गयी। फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने आसानी से झीरम में सामुहिक नरसंहार किया। नरसंहार का पूरा दोष भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जाता है। 

              अटल ने कहा कि आज भी केन्द्र की भाजपा सरकार जांच में अवरोध पैदा कर रही है। शहीद परिवारों को आज भी न्याय का इंतजार है। शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद महेन्द्र कर्मा, शहीद विद्याचरण शुक्ल, शहीद उदय मुदलियार, शहीद दिनेश पटेल को श्रद्धांजली अर्पित करते हुनमन करता हूँ।

                  कार्यक्रम को विधायक शैलेष पाण्डेय, विधायक रष्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव विवेका बाजपेयी ने भी संबोधित किया।
विवेक बाजपेयी संस्मरण को साझा करते रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं यात्रा में शामिल था। जब तब घटना को याद कर सिहर उठता हूं। वर्तमान सरकार से शहीद परिवारों की ओर से मांग करता हूँ कि षड़यंत्र का पर्दाफाश करे। दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे।

                             जिला अध्यक्ष विजय केषरवानी ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होने कहा कि  राज्य सरकार ने शहीदों के प्रति फर्ज निभाते हुए श्रद्धांजली दिवस घोषित किया जाए।
              शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने शहीद नंदकुमार पटेल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन तेजी से मजबूत हो रहा था। तत्कालीन रमन सरकार घबरा गयी थी। नतीजा षड़यंत्र के रूप में घटना के साथ सामने आयी।

           कार्यक्रम को पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाष बाजपेयी, दिलीप लहरिया, विधानसभा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, अजय यादव, अरविंद शुक्ला , अमित यादव, त्रिभुवन साहू, पूर्व पार्षद चन्द्रप्रदीप बाजपेयी, सुभाष ठाकुर, पुष्पेन्द्र साहू, परम गोरख, भरत जूरयानी, मोहन बोले, बृजेष साहू, गणेष रजक, अखिलेष गुप्ता, सालिक यादव, डी.के.यादव, नवीन साहू, बंटी साहू, परदेषी धनकर मौजूद थे।

                इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। सभी के चेहरे मास्क से ढके हुए थे। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत उपस्थित सभी लोगों ने  झीरम के शहीदों को श्रद्धांजली दी।

close