मनोरोग के साथ भ्रांतियों को भी मिटाएं..संभागायुक्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sandri mantal hospital photo (1)बिलासपुर— विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सेंदरी स्थित मानसिक चिकित्सालय में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह और कलेक्टर अन्बलगन पी. प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कार्यक्रम को संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता आती है। लोगों को मानसिक बीमारियों की जानकारी दें। समय पर लोगों का उपचार कराएं। इससे मानसिक रोग से ग्रस्त मरीजों को राहत मिलेगी। संभागायुक्त ने कहा कि समाज में फैले मनोरोग के प्रति भ्रांतियों को मिटाने की जरूरत है। तनाव ही सब रोगों का जड़ है। जीवन में इसका कोई स्थान नहीं है।

                      निहारिका बारीक ने कहा कि परीक्षा के समय बच्चे तनाव में आ जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। बच्चे नींद अच्छी लें, सकारात्मक सोचें। कम या ज्यादा न बोलें। मन में आत्महत्या जैसे विचार न लाये, यह मनोरोग के लक्षण होते हैं..लेकिन मनोरोग लाइलाज बिमारी नहीं है।

                कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि शहरीकरण और प्रतिस्पर्धा के कारण जनमानस मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है। ऐेसे मरीजों को सकारात्मक विचारों से बचाया जा सकता है। मनोरोग चिकित्सालय में मनोरोग से संबंधित बीमारियों का अच्छे से उपचार किया जा रहा है। मानसिक स्वाथ्य कब बिगड़ेगा किसी को जानकारी नहीं होती है। इससे बचने के लिए सभी को सकारात्मक सोच रखना होगा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है।

                कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डाॅ.बी.आर.नंदा ने स्पर्श क्लीनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को डाॅ. बी.आर. होतचंदानी, मनोरोग चिकित्सक डाॅ. आशुतोष तिवारी तथा मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.बी.बोर्डे ने भी संबोधित किया।

close