मन के रावण को जलाएं..असत्य को करें पराजित..अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amar newबिलासपुर—नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर, सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री  अमर अग्रवाल ने  नगरवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी हमें अपने जीवन में सत्य की राह पर चलने को प्रेरित करता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                            उन्होंने कहा कि भगवान रामचंद्र ने सत्य की राह पर चलते हुए अंहंकारी रावण का दहन किया था। हमें भी उसी राह पर चलते हुए अपने अंदर के रावण का वध करना होगा। सबके साथ भाई चारे की भावना से असत्य से सत्य की ओर चलना होगा।

रावण दहन करेंगे निकाय मंत्री

                            नगर विधायक अमर अग्रवाल विजयादशमी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निकाय मंत्री शाम 5.00 बजे हिन्दुस्तान सेवा समिति रेलवे नार्थ इंस्टीटयूट में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे नगर निगम बिलासपुर के रावण दहन कार्यक्रम पुलिस मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6.00 बजे मंत्री  अग्रवाल लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित रावण दहन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 6.30 बजे पुराना बसस्टेण्ड में रावण का दहन करेंगे।  रात्रि 7.00 बजे सरकण्डा स्थित नूतन चौक और  7.30 बजे चांटीडीह स्थित मेलापारा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आलेख वर्मा

close