मरवाही हलचल..महिला समूहों में बंटा आजीविका मिशन का चेक..नेताओं ने कहा..अब क्षेत्र का होगा तेजी से विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– आसन्न चुनाव के मद्देनजर मरवाही में जमकर राजनीतिक हलचल है। सरकार के मंत्री, विधायक और संगठन नेता लगातार ग्रामीणों के सम्पर्क में है। इसी क्रम में  राजस्व मंत्री, विधायक शैलेष पाण्डेय की मौजूदगी में आज विशेष कार्यक्रम के दौरान शासकीय योजना के तहत महिला समूहों के बीच राशि का भुगतान किया गया।
 
          मरवाही में सत्ता पक्ष की सक्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। नेताओं का लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम के पात्र महिला समूहों को शासन की तरफ से राशि वियरित किया गया।
 
           कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व और जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय और पाली विधायक मोहित केरकेट्टा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अध्यक्ष विजय केसरवानी जीपीएम जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। 
 
                  राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री , बिलासपुर विधायक ने संबोधित किया। साथ ही सभी नेताओं ने बताया कि आने वाले समय में मरवाही का तेजी से विकास होगा। जिला बन जाने के बाद लोगों की परेशानियां भी कम हुई है। अब छोटे से काम के लिए मीलों सफर करने की जरूरत नहीं है। नेताओं ने बताया कि कांग्रेस सरकार का हमेशा से प्रयास है कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र का ना केवल तेजी से विकास किया जाए। बल्कि विकास से बहुत पीछे छूट गए क्षेत्र को मुख्य धारा में शामिल कर विकास की नई ईबारत लिखी जाए।
 
               इस दौरान सभी नेताओं ने महिला समूह को चेक का वितरण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा कांग्रेस नेता पूर्व विधायक, महिला नेता अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
close