मशाल रैली निकाल भाजपा ने किया शहीदों को याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160814-WA0507बिलासपुर—देश में 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का जश्न मनाया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा समेत बिलासपुर जिले के मोर्चा मंडलो ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को याद किया ।

.

                    भाजपा पूर्व मंडल के कार्यकर्ताओं का मशाल जुलूस जगमल चौक से गांधी चौक होते हुए गोल बाजार सदर बाजार से देवकीनंदन चौक में खत्म हुआ। भाजपा पश्चिम मंडल ने मुंगेली नाका चौक से जुलूस निकाला। जूलूस नेहरू चौक चांटापारा होते हुये देवकीनंदन चौक में खत्म हुआ। दक्षिण मंडल की मशाल रैली सत्यम चौक से होकर अग्रसेन चौक लिंकरोड होते हुये सीएमडी काॅलेज शहीद चौक में खत्म हुई। रेलवे मंडल की रैली तितली चौक से बंगाली स्कूल चौक बुधवारी बाजार होते हुये रेलवे स्टेशन चौक पहुॅची। सरकंडा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रैली पुराना पुल हुंडई चौक से शुरू होकर सुभाष चौक से नूतन चौक पहुॅची।

                       भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे  होने और युवाओ में देशभक्ति का जज्बा जाहिर करने भाजपा और युवा मोर्चा की विशाल मशाल रैली देश कोने कोने में निकाली गयी है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बिलासपुर जिले के सभी मंडलों ने भी मशाल रैली निकालकार देश के वीर जवानों को याद किया।

                मशाल जुलूस में महापौर किशोर राय भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सुब्रत दत्ता गोपी ठारवानी सतीश गुप्ता एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे मनीष अग्रवाल विजय ताम्रकार श्याम साहू,सुशांत शुक्ला,  उदय मजूमदार, राकेश तिवारी,संजय मुरारका,उमेश यादव,सहदेव कश्यप,आनंद दुबे,अजीत सिंह भोगल,राकेश लालवानी,विनय अवस्थी,युसफ रजा बरकाती,दुर्गेश पाण्डेय,विष्णु सोनी,रौशन सिंह, जयेश तिवारी,अनुज त्रिहान,विकास सलूजा, अमित तिवारी,जितेन्द्र जांगड़े,दस्तगीर भाभा लाला, मनोज बघेल, दीपक अग्रवाल, अनुज टंडन,शैलेन्द्र यादव,बबलू कश्यप,अमित चतुर्वेदीए सुबोध खण्डेलवाल,कलेश्वर सूर्यवंशी. दिलीप सोनवानी, सुकांत वर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close