मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

civil line p.s.बिलासपुर— मस्जिद में नमाज पढ़ने की प्रक्रिया को लेकर शिया और सुन्नी समर्थकों में विवाद होने की खबर है। मामला मसानगंज मस्जिद का है।नमाज पढ़ने की प्रकिया को लेकर दोनों समुदायों में मामला वाद विवाद से मारपीट के रास्ते सिविल लाइन तक पहुंच गयी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              मसानगंज मस्जिद में गुमें की नमाज पढ़ने गए दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से शिया और सुन्नी समुदाय के बीच मस्जिद में नमाज पढ़ने की प्रक्रिया को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

                               आज शिया समुदाय के 4 लोग मसानगंज स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गये। इसी दौरान मस्जिद में मौजूद सुन्नी समुदाय के लोगो ने शिया संमुदायों की नमाज पद्धति पर एतराज किया। देखते ही देखते दोनो पक्षो के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया।  इसी दौरान कुछ लोगो ने शिया समुदाय के युवकों की पिटायी कर दी। देखते ही देखते मामले ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्षोंं के लोग सिविल लाइन थाना पहुंच गए। सुन्नी समर्थकों ने थाने में हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए कहा कि कोर्ट ने भी इजाजत दी है कि मस्जिद में जिस पद्धति से नवाज होता है उसका पालन किया जाए। दोनो पक्षो को सुनने के बाद थाना प्रभारी नसर उल्ला सिद्धीकी ने सभी को कोर्ट आदेश के साथ कलेक्टर और शांति समिति के पास भेज दिया।

—————-00

close