मस्जिद से रूपए चोरी मामले में नया मोड़…ती्सरा आरोपी भी पकड़ाया…मामले में नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–(टेकचंद कारड़ा)–दो दिन पहले मस्जिद में नमाज अदा कर रहे खाद दुकान संचालक के नोट से भरे बैग को पार करने वालों तीन व्यक्ति थे। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी तखतपुर बरेला का रहने वाला है। आरोपी का नाम आसीष गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता है।
                                दो दिन पहले मस्जिद से चार लाख रूपए से भरे बैग को पार करने के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी धर दबोचा है। आरोपी का नाम आशीष गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 19 साल है। आरोपी जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला का रहने वाला है।
                 तीनों आरोपियों ने जब बैग पार किया उस समय प्रार्थी नमाज अदा कर रहा था। बैग पीठ के पीछे था। मौका उठाकर आरोपियों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया। तखतपुर ने आज मामला का खुलासा किया।
            पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के दौरान सुबह तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में तीसरी गिरफ्तारी दोपहर को हुई। इसके पहले पुलिस ने मुसलमान  मोहल्ला तखतपुर निवासी  शोएब ऊर्फ गोल्डी पिता मोहम्मद जाकिर उम्र 20 साल और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया था। तीसरे आरीपी की गिरफ्तारी  आशीष गुप्ता की जरहागांव से हुई।
                     पुलिस जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों के पास तीन लाख रूपए से अधिक की रकम जब्त हुई है। तीनों की निशानदेही पर तखतपुर पुलिस ने टिकरी पारा तखतपुर में झाड़ियों से बैग भी बरामद कर लिया है।
        तखतपुर थाने दार किरण राजपूत ने बताया कि पुलिस कप्तान आरिफ शेख और एडिश्नल एसपी  अर्चना झा के निर्देश में सक्रियता से कार्रवाई की गयी। कोटा एसडीओपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने पूरे मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर आरोपियों को लाकअप के पीछे भेजा है।
close