मस्तूरी से 20 लोगों की दावेदारी…युवा इंंजीनियर ने कहा करूंगा विकास..जायसी और लहरिया ने भरा आवेदन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– मस्तूरी में कुल 20 आवेदन जमा किए गए। वर्तमान एमएलए दिलीप लहरिया समेत कई बड़े चेहरों ने मस्तूरी विधानसभा के लिए दावेदारी की है। साल 2014 जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचन्द जायसी ने भी आवेदन जमा किया है। इसके अलावा कुछ जनपद सदस्यों ने भी विधानसभा टिकट की दावेदारी की है। क्षेत्र में अच्छा खासा पहचान बना चुके और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी युवा इंजीनियर विनय जांगड़े ने भी टिकट की मांग की है।
                 सात अगस्त को आवेदन जमा करने के साथ टिकट दावेदारों को शांति मिल गयी है। अब सभी दावेदारों को टिकट का इंंतजार है। पीसीसी ने पहले से ही स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी दावेदार रायपुर और दिल्ली का चक्कर नहीं लगाएगा। बावजूद इसके लोग अपने स्तर पर अन्दर से शुभ समाचार कबाड़ना शुरू कर दिया है।
                     आवेदन जमा करने के अंतिम दिन दिलीप लहरिया ने समर्थकों के साथ आवेदन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा को दिया। इसके अलावा जांजगीर से कमला पाटले से लोकसभा में हार चुके प्रेमचन्द जायसी ने भी आवेदन भरा। मस्तूरी जनपद सदस्य सरोज डहरिया ने भी आवेदन जमा कर टिकट की दावेदारी की है।
                       क्षेत्र में लोकप्रिय औज जिला कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी विनय जांगड़े ने भी टिकट के लिए दावेदारी की है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को आवेदन देने के बाद विनय जांगड़े ने बताया कि मौका मिला तो मस्तूरी की जनता का जी जान से सेवा करूगा। विनय के अनुसार क्षेत्र में उनके परिवार का सम्मान है। युवाओं का भरपूर समर्थन है। युवा भी चाहते हैं कि चुनाव लड़ूं। यदि पीसीसी ने मौका दिया तो मस्तूरी में विकास की इबारत लिखुंगा।
                                       आवेदन भरते समय युवा इंजीनियर विनय जांगडे का साथ सैकड़ों स्थानीय युवा समर्थकों ने उत्साह बढ़ाया। समर्थकों की माने तो विनय जांगडे पढ़े लिखे और सरल इंसान हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें मौका मिले। इस दौरान विनय जांगड़े के समर्थकों में कांग्रेस कमेटी जिला सचिव आदर्श पवार,जिला महासचिव प्रिंस टुटेजा,शहर सचिव कप्तान खान, मोहसिन खान , अश्वनि साय,कमलेश चौहान,दीपक सोनी,हेमंत दिव्य,सत्या राजपुत,,दामोदर कांत,समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close